उत्तर प्रदेश में भले ही लाॅकडाऊन है लेकिन शराब माफिया हिम्मत हारते नजर नहीं आ रहे हैं। कई जिलों में गरीबों की भूखमरी मिटाकर लौटे पुलिसकर्मियों ने शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। ऐसी ही हालत फतेहपुर जिले में भी नजर आ रही है। यहां भले ही एक तरफ थाना प्रभारी जानकारी मिलते ही गांव-गांव की खाक छांन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ सिपाहियों के इशारे पर चौगुना भाव पर कई ढ़ाबे शराबियों की तलब मिटा रहे हैं।
गौरतलब है कि फतेहपुर जिला के कल्याणपुर थाना अंतर्गत हाइवे पर बसे ढ़ाबे हमेशा ही विभिन्न अवैध गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फिलहाल कोरोना की महामारी ‘लाॅकडाऊन’ में भी यहां अवैध कारोबार गुलजार है। एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी व एक पत्रकार को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद जाकर चौगुना भाव में शराब खरीदा। इसके बाद उच्च स्तरीय जांच हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय शिकायत भेजने की योजना में जुटे हैं। सामाजिक संस्था के पदाधिकारी का कहना है कि जहां एक तरफ देश ‘लॉकडाऊन’ की मार झेल रहा है तो, दूसरी तरफ गरीब भूखमरी की मार झेलकर भी कोरोना से मुक्ति पाने हेतु प्रयासरत है, वहीं फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष के मौन व चौड़ागरा चौकी इंचार्ज के आशीर्वाद से बीट के सिपाही सुरेश के इशारे में पहरवापुर गांव व ओम ढाबा से शराब बिक्री जारी है। देसी शराब एवं अंग्रेजी शराब बेचने हेतु गौर होटल व पुष्पा ढ़ाबा पर भी शराब माफियाओं ने डेरा जमाया है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो, उन्होंने गोलमाल बात करके फोन कट कर दिया, जिससे साफ जाहिर होता है कि थानाध्यक्ष का भी मौन समर्थन है।
छापेमारी जारी है…इस मामले में ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क ने जब बिंदकी सीओ से बातचीत करके पूरी जानकारी दी तो, उन्होंने कहा कि सभी ढ़ाबे बंद हैं. यदि उसके बाद भी ऐसी गतिविधियों की खबर है तो जांच करकेे कार्रवााई की जायेगी. इसी तरह कल्याणपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी हेतु आभार जताते हुये बताया कि अभी-अभी पहरवापुर के कुछ घरों में शराब बिक्री की खबर पर छापेमारी करके लौटा हूँ, जहां कुछ हाथ नहीं लगा। यदि ढ़ाबों पर ऐसी गतिविधियां चल रही है तो तत्काल प्रभाव से बीट इंचार्ज को छापेमारी हेतु सचेत करने के साथ स्वयं सादी वर्दी में छापेमारी करूंगा और शराब माफिया बख्शे नहीं जायेगें। इसके साथ कहा कि मैं कभी भी अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने वालों से उल्टा बात नहीं करता बल्कि स्वागत करता हूँ।
संबंधित खबर 👉भदोही में लाॅकडाऊन – शासन-प्रशासन खिला रहा था भोजन, ऐ पीला रहे थे देशी नारंगी.!



