Headlines

जन-जन की सेवा में जुटी पुलिस, संस्था ‘अरिहंत’ ने दी यूं सलामी…

पुलिस-प्रशासन द्वारा कोरोना की इस महामारी को खत्म करने के लिए दिन-रात जनसेवा किया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस विभाग भोजन-पानी भूल सुरक्षात्मक पथ  पर तैनात है। सबको संक्रमण से बचाने में अपनी फिक्र भूले पुलिसकर्मियों को सलामी देने पहुंची अरिहंत फाउंडेशन की टीम, जहां संस्थागत सदस्यों ने हैंड सेनिटाइजर देकर आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि अरिहंत फाउंडेशन नामक संस्था एक बहुउद्देशीय संस्था है, जो पिछले ६ वर्ष से समाज के सेवा का कार्य करते आ रही है। भवििष्यत: सामाजिक कार्य के लिए भी कटिबद्ध है…ऐसे में अरिहंत फाउंडेशन की तरफ से हैंड सेनिटाइजर, ठाणे जिल्हा झोन ४ उल्हासनगर के डीसीपी पी. पी. शेवाले एवं उल्हासनगर शहर के ट्रैफिक डिपार्टमेंट के इंचार्ज श्री धरने सहिित उल्हासनगर- १ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम को १०० मि.ली. प्रति अधिकारी व कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर दिया गया। संस्थागत सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी हमारी सेवा में सदैव तत्पर हैं और उन पर इस महामारी का कोई बुरा असर ना हो, इसलिये पुलिस-प्रशासन खुद हाइजीन रहकर सुरक्षित काम करे……यह ध्यान में रखते हुए अरिहंत फाउंडेशन ने पुलिस-प्रशासन प्रशासन को हैंड सैनिटाइजर बांटा … अरिहंत फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र तानाजी माने,  सचिव राजेश सिंह राना, सक्रिय सदस्य गंगाधर नालवार, त्रिभुवन सिंह, कृष्णा सिंह, रमेश केदार ,राकेश मिश्रा, रामविलास यादव, राज चौरसिया, डॉक्टर राजेश कुकरेजा और जोगिंदर सिंग आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वी.एल. फार्मास्यूटिकल के राजू भाई, कल्याण शहर के भवन निर्माता एवं समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय, चंदर यादव, एवं ममता हॉस्पिटल के डॉ रमेश सिंह राना का विशेेेष सहयोग रहा।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा.…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading