भदोही जनपद में इन दिनों ज्ञानपुरिया विष्णु की चर्चा चहूओर है, जिन्होनें ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के संकल्प ५ हजार रेडी लंच की पूर्णाहूति किया. फिलहाल दूसरे चरण के लिये भी वे खुद ७० कुंतल अनाज व खाद्य सामग्री लेकर शासनिक कार्यालय पहुंचे।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी एवं लॉकडाउन में जरूरतमंदो की सहायता के लिए नव निर्माण इंफ्रामूवर्स के निदेशक विष्णु मिश्र एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राशन कार्ड वंचित व जरूरतमंदों के लिये ६ अप्रैल से गरीबों के घर तक लंच वितरण – राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। लॉकडाउन में कोई भूखे पेट न सोए इसलिए समाज के हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। इसमें नव निर्माण के निदेशक विष्णु मिश्र लगातार गरीबों की सेवा में पहुंचते रहे। लॉकडाउन में ज्ञानपुर एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव और तहसीलार देवेेंद्र यादव भी एक-एक बस्ती को चिन्हित कर राशन और भोजन पहुंचा रहे हैं। १४ अप्रैल तक ५ हजार रेडी लंच योजना प्रतिदिन नीजी खर्च से चलाने वाले ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के संकल्प को हनुमानजी का नाम लेकर विष्णु मिश्र ने पूर्णाहूति किया।इतना ही नहीं दूसरे चरण में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने पर मंगलवार को विष्णु मिश्र ने तहसील प्रशासन को 70 कुंतल राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। जिसे जरूरतमंदो तक पहुंचाने का आग्रह किया। इसमें 20 कुंतल चावल, तीन कुंतल दाल, 15 कुंतल प्याज, 15 कुंतल आलू, आटा 20 कुंतल, 10 पेटी तेल और नमक शामिल रहा।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने फिर आश्वस्त किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वह प्रशासन के साथ खड़े हैं। जरूरतमंदो तक हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव, श्रीनिवास चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
पूर्व संबंधित खबर – सुर्खियों में विधायक परिवार – लक्ष्य भेदनें की जिद्द, भूख मिटा रही यह योजना…



