Headlines

Wtapps ‘कोरोना’ – फैलाया अफवाह तो, पहुंचे सलाखों में, भदोहीवासी एलर्ट रहिये…

कोरोना जैसी महामारी को लेकर पत्रकार बंधू निरंतर सड़कों पर हैं। जहां से सटीक व प्रशासनिक पुष्टि जानकारी मुहैया करवा रहे हैं लेकिन wtapps व Facebook पर अफवाह जनक खबरें निरंतर फैल रही है। ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क ने पहले भी पाठकगणों को आगाह किया है, जिसका असर देखने को मिला है। फिलहाल भदोही से दो लोगों को पुलिस ने सलाखों में पहुंचा दिया है। ऐसी जानकारी भदोही जनपद पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में जारी की गई है।
गौरतलब है कि जनपद भदोही, अंतर्गत व्हाट्सप्प सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ ग्रुपो में मोबाइल नम्बर 9336868820 द्वारा कोरोना से सम्बंधित धर्म-विशेष के लोगों के लिए अफवाह फैलाया गया, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह को उपरोक्त नम्बर को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही करने व तत्काल गिरफ्तारी के लिये आदेशित किया गया। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाली भदोही से सम्पर्क कर अफवाह फैलाने के संबंध ने थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 87/20 धारा 268/270 ipc व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया, जिसके बाद उक्त नम्बर को चिन्हित कर क्राइम ब्रांच व कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अफवाह फैलाने वाले दोनों अभियुक्तों को प्रयुक्त मोबाइलों के संग बाजार सलावत खा से गिरफ्तार कर लिया। इनके बिरुद्ग विधिक कार्यवाही की जा रही है।
     नाम पता अभियुक्तगण – अकमल अंसारी पुत्र स्व इमामुद्दीन व अब्दुल मोतल्लीब पुत्र- स्व महबूब आलम दोनों बाजार सलावत खा, थाना-भदोही के रहिवासी हैं। इनके पास से इनका 02 अदद प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी में सम्मिलित टीम- क्राइम ब्रांच से अजय सिंह प्रभारी स्वाट/सर्विलांस, सचिन झा, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया व चालक हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह के साथ कोतवाली भदोही से प्रभारी श्रीकांत राय, प्रभारी नि चित्रकूट पूरी, उपनिरीक्षक आलमगीर, उपनिरीक्षक संतोष राय व हमराहीगण द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

संबंधित खबर 👉 Wtapps कोरोना – सावधान फेक विडियो वायरल करने पर, यहां बिल्डर व नेता को पुलिस ने लिया गिरफ्त में…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading