भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने ‘कोरोना महामारी’ से क्षेत्रिय जनता को बचाने के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिये जहां विधायक नीधि से २१ लाख आवंटित किया था, वहीं राशन कार्ड से वंचितों के लिये भी १५ अप्रैल तक के लिए दरियादिली दिखाई है। ५ हजार लोगों के लिये टिफीन पार्सल देनें हेतु कदम बढ़ाते हुये जिलाधिकारी को विशेष आग्रह के साथ पत्र लिखा है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में जहां पुलिस प्रशासन ने भूख से तड़पते दिहाड़ी मजदूरों, वनवासियों सहित जरूरतमंदों में पका हुआ भोजन व राशन वितरण करके संजीवनी फूंकने में कामयाबी हांसिल की, वहीं ‘पुलिस पब्लिक अन्न्नपूर्णा बैंक’ योजना भी सर्वश्रेष्ठ सफल साबित हुई। इसके बाद अब शासनिक योजना गाँव-गांव पहुंचने लगी है और कोटे पर राशन वितरण शुरू होने से पुलिस ने थोड़ा राहत की सांस ली। फिर भी नई समस्या यह उत्पन्न हो गई है कि कई परिवारों का राशन कार्ड ही नहीं है तो ऐसी स्थिति में उनकी शिनाख्त व राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में वक्त लगेगा। इस समस्या से निपटने के लिये शासन-प्रशासन के साथ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कंधे से कंधा मिलाया है, जहां उन्होंने ५ हजार लोगों के लिये प्रतिदिन १५ अप्रैल तक टिफीन बनवाकर पार्सल देने का निर्णय लिया है।
क्या कहते हैं विधायक – ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा से ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क टीम ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया “लाॅकडाऊन की वजह पैकिंग बाक्स की समस्या है, जोकि शासन द्वारा मुहैया करवाने हेतु आग्रह किया गया है। पैकिंग बाक्स की कीमत भी नीजी फंड द्वारा त्वरित दिया जायेगा। ‘कोरोना’ एक संक्रमण युक्त महामारी है इसलिये भोजन बनाने की प्रक्रिया से लेकर वितरण व्यवस्था में शासनिक-प्रशासनिक निर्देश-सहयोग आग्रहित है।”(संलग्न पत्र पढ़े)



