कोई दिखे भूखा तो, बेहिचक ‘बजाओ’ विधायक की ‘घंटी’, चंद ‘घंटे’ में ‘रेडी लंच’ ‘हाजिर’…उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद अंतर्गत ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की योजना सराहनीय साबित हो रही है, जहां ग्रामवीर घंटी बजाओ..लंच बटवाओ की गुहार लगाते हुये उनके प्रतिनीधि विभिन्न गांव की गलियों में पका-पकाया भोजन वितरण करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये राज्य सरकार व स्थानीय शासनिक विभाग द्वारा कोटे से राशन वितरण योजना क्रियान्वित है। फिर भी बिना राशन कार्ड वालों पर भूख से तड़पने की जटिल समस्या मंडरा उठी। इसकी भनक लगते ही ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने भदोही जिलाधिकारी से तत्परता पूर्वक शासनिक राशन वंचितों का कार्ड बनाने का आग्रह किया। संभवतः राशन कार्ड की प्रक्रिया पूर्ण करके उस पर राशन वितरण में वक्त लगना तय था। इसी कारणवश तत्काल प्रभाव से लाॅकडाऊन के तहत विधायक ने निरंतर 15 अप्रैल तक 5 हजार लोगों को घर-घर पहुँचकर लंच मुहैया करवाने मुहिम छेड़ दिया। फिलहाल विधायक परिवार जहां सुर्खियों में है, वहीं लक्ष्य भेदनें की जिद्द भी ठान बैठा है। अंतत: यह योजना जरूरतमंदों की निरंतर भूख मिटा रही हैं।
विधायक प्रतिनीधि राजितराम यादव बताते हैं कि इस मिशन में घरेलू धनराशि की व्यवस्था, अनाज-सब्जी सहित विभिन्न सामग्री खरीदकर एकत्रित करना, भंडारी टीम से लंच पकवाना, पैक करवाना, फिर जरूरतमंदों की गलियों में पहुंचकर वितरण करने हेतु अनुमति प्राप्त वाहन टीम की व्यवस्था आसान कार्य नहीं था। आखिरकार लॉकडाउन में कोई भूखे पेट न सोए इसलिए राजनीति में शून्य लेकिन सामाजिक कार्य में तटस्थ ‘नव निर्माण इंफ्राहाइट मुवर्स प्रा. लि.’ के निदेशक विष्णु मिश्रा ने मोर्चा संभाला। सोमवार को हर-हर महादेव की गूंज से 5 हजार लंच पैकेट कसियापुर, वारी, गल्हैयां समेत 14 गांव की दलित बस्ती, मुसहर बस्ती सहित अन्य जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। धनापुर स्थित निवास पर विधायक और एमएलसी रामलली मिश्र की देखरेख में शासनिक निर्देशांक प्रुफ लंच पैकेट तैयार करवाया जा रहा है। विधायक प्रतिनीधि राजितराम यादव ने ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के वासियों से आग्रह किया है कि यदि आपके गांव की बस्ती में कोई भूखा नजर आये तो, त्वरित बेहिचक 9621100600 पर सिर्फ काॅल कर दीजिये, यदि सुबह ७ बजे तक काॅल आया तो ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कोई भी गांव हो निर्धारित रूट पूरा करके या विशेष व्यवस्था करके कुछ ही घंटे में टीम लंच लेकर पहुंच जायेगी।
क्या कहते हैं मिशनधारी – 5 हजार लोगों तक लंच पहुंचाने की टीम में शामिल होकर विष्णु मिश्रा सचेतक मिशनधारी बतौर स्वयं गांव-गांव तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी था। इस मुहिम को देश से पूरा समर्थन मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि लंच पैकेट वितरण के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन जहां किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव, जिला पंचायत सदस्य बुल्लारी शुक्ला, श्रीनिवास चतुर्वेदी आदि टीम के सेवाभावी कार्य में उपस्थित रहे।
पिछली खबर 👉 लाॅकडाऊन – राशन कार्ड नहीं है तो नो टेंशन, नीजी फंड से ५ हजार टिफीन, डेली पार्सल देगें विधायक
संबंधित खबर👉NEWS IMPACT – करोना के खिलाफ कूदे विजय मिश्रा, जानिये ऐसे हुई २१ लाख की व्यवस्था



