भदोही में लाॅकडाऊन – शासन-प्रशासन खिला रहा था भोजन, ऐ पीला रहे थे देशी नारंगी.!

????? ?? ????? ?? ??????? ?? ???? ????...

भदोही जनपद में लाॅकडाऊन के दौरान शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों की नींद हराम रही. कोई भूखा ना रह जाये इसलिये ऊठापटक मची थी, शासन-प्रशासन जरूरतमंदों को भोजन खिला रहा था. इसी दौरान कोरोना महामारी में भी कुछ क्षेत्रीय लोग देशी नारंगी के चस्खेदारों की सेवा में मदिरा व्यापार करते पाये गये।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में भी इन दिनों शराब के अड्डे बंद हैं लेकिन ‘देशी नारंगी’ की चर्चा में मस्त रहने वाले अपना जुआड़ सेट कर चुके थे. पुलिस विभाग के कर्मचारी जहां गरीबों को भोजन, स्वास्थ्य, शांति व्यवस्था कायम करते हुये ‘लाॅकडाऊन’ का पालन करवाने में जुटे रहे, वहीं आंख-मिचौली खेलकर शराब माफिया देशी नारंगी की बिक्री में. फिलहाल पुलिस ने थोड़ी सी स्थिति कंट्रोल में होते ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक रविशंकर राय द्वारा एक अभियुक्त शिवभूषण राय पुत्र सुरेन्द्र कुमार राय निवासी लक्ष्मण पट्टी को 05 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ लक्ष्मण पट्टी से गिरफ्तार कर मुअसं- 65/20 धारा-60 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय भेजा गया। इसी तरह थाना कोईरौना क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक सुशील कुमार तिवारी ने एक अभियुक्त राजेश यादव उर्फ बऊ पुत्र रामलखन यादव निवासी बारीपुर को रइयापुर नहर पुलिया के पास से 35 शीशी अबैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हांसिल की, जिसे मुअसं 27/20 धारा-60 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय भेजा दिया गया।

सीओ कालू सिंह ने कहा एलर्ट है पुलिस टीम, सिर्फ सुचना सहयोग दीजिये…

क्या कहते हैं सीओ – इस मामले में ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह जहां इस कार्यवाही को अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ एसपी आरबी सिंह द्वारा आदेशित मुहिम बता रहे हैं, वहीं सचेत कर रहे हैं कि किसी भी अभियुक्त को तनिक भी बख्शा नहीं जायेगा. कोरोना की महामारी के दौरान धूम्रपान व मदिरा को लेकर कहते हैं कि इसका सेवन बहुत ही घातक है, जिसके कारण शासनिक पाबंदी भी लगी है. यदि कोई क्षेत्र में चोरी-छिपे इसे बढ़ावा दे रहा है तो स्थानीय थानें पर या 112 पर सुचना देकर सहयोग करें, उक्त सुचना देनें वाले का नाम भी गुप्त रखा जायेगा।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading