भदोही जनपद में ‘पत्रकार प्रेस परिषद’ की जंगीगंज में हुई एक बैठक में पत्रकार अंकित पाण्डेय को जिला संयोजक तथा पत्रकार मनीष पाण्डेय को जिला प्रवक्ता बनाया गया, पत्रकारों के हित कार्य योजना बनाने हेतु जिम्मेदारी भी सौपी गई।
गौरतलब है कि क्षेत्रिय पत्रकारिता में सामाजिक-सांस्कृतिक व धार्मिक खबरें अधिकांशतः कवरेज करके अंकित पाण्डेय कुछ वर्षों से सादगी भरा जीवन व्यतित करते हैं। पत्रकारिता से जुड़े रहने के साथ सामाजिक-शैक्षणिक पथ बतौर प्रोत्साहक उत्कृष्ट आयोजन भी करते रहते हैं। निशुल्क शिक्षा, विद्यालय में में जाकर बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना,कांवरियों के लिए सावन माह में नि:शुल्क शिविर लगाना, लड़कियों के शादी में नि:शुल्क वीडियो ग्राफी करवाना जैसी कई सकारात्मक योजनाओं पर प्रयासरत हैं। पत्रकार प्रेस परिषद के जिला संयोजक पदस्थ पूर्व पत्रकार अंकित पाण्डेय जिला सचिव पद पर थे और उनके बेहतर कार्य देखते हुए पूर्वांचल प्रभारी डी के मिश्रा ने उनको जिला संयोजक पद पर नामित किया। इस दौरान क्षेत्रिय पत्रकार व उनके परिवार के हित में योजना तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी गई। इस मौके संतोष मिश्रा मंडल प्रभारी,संतोष तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, धीरेंद्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, दिनेश यादव, दीपक मिश्रा, शेरू दुबे, विजय सिंह, गुलाम गौस, आनंद मोदनवाल, आशीष समेत काफी संख्या में पत्रकारों ने अपनी खुशी व्यक्त करके बधाई दी।


