भदोही जनपद पुलिस की सफल टीम सक्रियता से पुन: एक सर्वश्रेष्ठ ठगी मामला खुलासा करने में सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत सायबर ठगहारी के कई सिकंदरों को भदोही पुलिस की सायबर व क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने जबरदस्त शिकस्त देते हुये सलाखों तक पहुंचा दिया है।
गौरतलब है कि वादी लालजी जायसवाल पुत्र स्व. शिवराम जायसवाल निवासी मर्यादपट्टी थाना व जनपद भदोही से कुछ लोगो द्वारा डामिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग 15 लाख रुपया आनलाइन ठग लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 390/19 धारा 406/420 भादवि पंजीकृत किया गया था। भदोही पुलिस एसपी रामबदन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम द्वारा उपरोक्त मुकदमा के अनावरण व जनपद में हो रहे साइबर अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व कोतवाली भदोही की टीम को विशेष रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 5 मार्च को रेलवे स्टेशन भदोही स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास से 08 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
पूछताक्ष का विवरण – पूछने पर अभियुक्त बता रहे हैं कि “हम लोगों का एक संगठित आन लाइन ठगी (साइबर अपराध) का गिरोह है, जिसमें कंपनियों जैसे- डोमिनोज पिज्जा, बजाज फाइनेंस , एमआरएफ टायर व हल्दीराम आदि का फर्जी लोगो बनाकर लैपटॉप व मोबाइल से इंटरनेट के माध्यम से गूगल पर विज्ञापन करते हैं तथा विज्ञापन में हम लोग फर्जी कस्टमर केयर नंबर व मोबाइल नंबर भी देते हैं जब कोई व्यक्ति लालच में आकर हम लोगों से संपर्क करता है तो हम लोग उस व्यक्ति को समझा-बुझाकर विश्वास में ले लेते हैं तथा फ्रेंचाइजी / लोन लेने के शर्तों को बताकर उससे किस्तों में अपनी दिए गए फर्जी खाते में पैसा डलवा लेते हैं। अपने पास से फर्जी एटीएम कार्ड से पैसा निकाल लेते हैं तथा फर्जी सिमों को कुछ दिन प्रयोग करने के बाद फेंक देते हैं। हम लोगों के पास से बरामद सभी सिम कार्ड फर्जी हैं । भदोही के एक व्यक्ति को डामिनोज पिज्जा का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर हम लोगों ने कई किस्तों में करीब 15 लाख रुपया ठग लिया था। हम लोगों का गिरोह पूरे देश में ठगने का काम करता है। हम लोग जहां भी जाते हैं अपना आईडी भी बदल लेते हैं और फ्लैट लेकर रहते हैं तथा दो-तीन महीने के बाद लोकेशन बदल देते हैं। हम लोगों ने सुना था कि भदोही शहर बहुत संपन्न है। यहां एक भी काम ढंग से हो जायेगा तो सबकी जिंदगी सवर जाएगी, इसलिए हम लोग भदोही को देखने व समझने के लिए आए थे कि पकड़ लिए गए। इस काम के लिए नेक्कू द्वारा लेनेवो कंपनी का लैपटॉप तथा एचपी कंपनी का लैपटॉप से और लोग सार्वजनिक रूप से प्रयोग में लाते हैं।” बरामदशुदा एटीएम कार्ड के संबंध में पूछताछ पर उक्त लोग बता रहे हैं कि “फर्जी खाते में जो पैसा आता है उसे विभिन्न बैंकों के इन्हीं फर्जी एटीएम से निकाल लेते है । इस तरीके से जो पैसा हम लोगों के पास आता है उसका रजिस्टर में तारीख वाइज लेखा-जोखा लिखते हैं ताकि बंटवारे में कोई भी परेशानी ना हो तथा हम लोग ग्राहकों से बात करने का तरीका भी लिखते हैं। हम लोग सिम कार्ड पश्चिम बंगाल से चालू हालत में व एकाउण्ट नम्बर व एटीएम कार्ड रांची झारखण्ड से दूसरे के नाम पर लाकर प्रयोग करते है।”
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
1. निक्कू कुमार पटेल पुत्र पौलेश सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार
2. चंदन कुमार पटेल पुत्र सुरेश प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बेऊर हसनपुरा थाना बेऊर जिला पटना बिहार
3. सनी कुमार पटेल पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बरयैपुर थाना पुनपुन जिला पटना बिहार
4. अमित कुमार पटेल पुत्र अजय सिंह निवासी पटेल नगर भसौढ़ी थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार
5. सुजीत कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय अभय सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार
6. राहुल कुमार यादव पुत्र नवल किशोर प्रसाद निवासी ग्राम धनीचक थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार
7. मनीष कुमार कहार पुत्र पप्पू प्रसाद निवासी पोआवाँ थाना मसौढ़ी जिला पटना बिहार
8. जीसू पटेल पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी पटेल नगर मसौढ़ी थाना भसौढ़ी जिला पटना बिहार
आपराधिक इतिहास– मु0अ0सं0 390/19 धारा 406/420 भा0द0वि0 कोतवाली भदोही जनपद भदोही के साथ गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास उनके गृह जनपद से जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण – नकद 02 लाख 92 हजार 700 रुपया, अदद 20 मोबाइल मय सिम कार्ड, 28 अदद ATM कार्ड, 22 अदद नया सिम कार्ड, 4 अदद चेक बुक, 3 अदद पासबुक, 17 अदद कापी, दो अदद लैपटॉप HP, लेनेवो कंपनी, एक अदद वाईफाई कनेक्ट, दो अदद आधार कार्ड, दो अदद पैन कार्ड, दो अदद ड्राइविंग लाइसेंस, एक अदद मेट्रो कार्ड, दो अदद रजिस्ट्रेशन सर्टिटीफिकेट, एक अदद सेंट्रल पे बैंक कार्ड इत्यादि
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम– एसएओ श्रीकान्त राय कोतवाली भदोही, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय, कांस्टेबल फिरोज अहमद के साथ प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक अरबिन्द कुमार यादव, कांस्टेबल राधेश्याम कुशवाहा व मनोज कुमार शुक्ला सहित प्रभारी क्राइम ब्रांच अजय सिंह, कांस्टेबल सचिन झा, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेन्द्र सिंह, सुनिल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल चालक सुभाष सिंह की मुख्य सक्रिय भूमिका रही।

