‘आईआईएसई’ में ‘फाउंडर्स डे’ – ‘पूर्व डीजीपी’ का पौधा ‘शैक्षिक’ वटवृक्ष…

लखनऊ के कल्याणपुर स्थित आईआईएसई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को संस्थापक गिरीश बिहारी की 82वीं जन्मतिथि के मौके पर ‘फाउंडर्स डे’ का आयोजन किया गया। यूपी के पूर्व डीजीपी गिरीश बिहारी ने करीब 29 वर्ष पूर्व युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए इस शैक्षिक संस्था की स्थापना की थी। उनका मानना था कि उच्च स्तर का प्रबंधन कौशल, कम्प्यूटर शिक्षा और उत्कृष्ट पत्रकारिता ही भारतीय उद्योग और समाज को न केवल घरेलू स्तर बल्कि विश्व स्तर पर विकसित करने के लिए जरूरी है।

गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी द्वारा स्थापित पौधा शैक्षणिक वटवृक्ष बन चुका है। कार्यक्रम में आईआईएसई की सीएमडी फिरदौस सिद्दीकी ने स्व. गिरीश बिहारी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज हमेशा की तरह पूर्व डीजीपी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से जुटा रहेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों को नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता के लिए तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर फीमिट्स के प्रेसीडेंट पीके सिंह समेत समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और स्टाफ ने कॉलेज प्रांगण में स्थित डीजीपी गिरीश बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। डायरेक्टर अरुण शुक्ला ने कार्यक्रम में मौजूद फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों का स्वागत करते हुए कॉलेजद्वारा अर्जित उपलब्धियों से रूबरू करवाया।
कॉलेज के सीएफओ बीडी सक्सेना ने कहा, ‘समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाकर अशिक्षा का अंधियारा दूर करने वालों को पीढिय़ों तक याद रखा जाता है। पूर्व डीजीपी गिरीश बिहारी की शख्सियत भी ऐसी ही थी।’ उन्होंने कहा कि हम युवा छात्रों के बीच मानवतावाद, सहिष्णुता और तर्क के प्रमुख गुण को विकसित करने के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में अग्रणी शैक्षणिक संस्था बनने के उद्देश्य के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

लखनऊ से अनंतदेव…✍️
हमारे लेख आपको कैसे लगते हैं..सकारात्मक-नकारात्मक प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर अवश्य भेजिये📢

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading