‘स्पर्धा’ में ‘दिखे’ कई सिकंदर, ‘छात्राओं’ ने ‘खेला’ भारी…

जोश-ओ-जुनून से भरी प्रतियोगिता ‘स्पर्धा-2020’ गुरुवार को कल्याणपुर स्थित आईआईएसई कॉलेज में समाप्त हुई। इस चार दिवसीय स्पोट्र्स कार्निवाल में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

इन खेलों के लिए सभी छात्र-छात्राओं को चार हाउस इडियम, इरीडियम, सफायर और एमरॉल्ड में बांटा गया। चार दिवसीय ‘स्पर्धा’ प्रतियोगिता के शुरुआती तीन दिनों में लीग चरण के मैच हुए। गुरुवार को कई स्पर्धाओं का फाइनल खेला गया। स्पाट्र्स इंचार्ज नवीन उप्रेती ने प्रतियोगिता के बाद विभिन्न खेलों के रिजल्ट जारी किए।
ब्वॉयज बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में इरीडियम हाउस विजेता बना। गल्र्स क्रिकेट प्रतियोगिता में सफायर हाउस ने बाजी मारी। खो-खो (गल्र्स) में इडियम और खो-खो (ब्वॉयज) में विजेता का ताज इरीडियम हाउस के सिर सजा। टग ऑफ वॉर (ब्वॉयज) में इरीडियम जबकि गल्र्स में इडियम ने जीत हासिल की। इसी तरह लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में इडियम ने अपने नाम की।
इनडोर खेल प्रतियोगिताओं में कैरम (ब्वॉयज) सिंगल में ऋषिराज जबकि गल्र्स सिंगल में आकांक्षा मिश्रा ने जीत हासिल की। कैरम (गल्र्स) डबल में सफायर हाउस विजेता बना जबकि ब्वॉयज में इडियम हाउस ने बाजी अपने नाम की। गल्र्स की शतरंज प्रतियोगिता में सफायर हाउस जीता।

लखनऊ से अनंतदेव…✍️
हमारे लेख आपको कैसे लगते हैं..सकारात्मक-नकारात्मक प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर अवश्य भेजिये📢

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading