कैंसर पीड़ितों की मदद में खर्च हो चुकी है वार्षिक नीधि, ‘वेतन’ व ‘नीजी कोष’ से करूंगा ‘जरूरतमंदों’ की ‘सेवा’…

उत्तर प्रदेश में जहां क्षेत्रीय विकास कार्यों में फिसड्डी साबित हुये कुछ सांसद-विधायक बची हुई नीधि से ‘करोना’ महामारी हेतु ५-१० व २० लाख शासन से अवमुक्त करने का पत्र सोशल मीडिया पर जारी करके वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं भदोही जनपद के हैट्रिकपार ज्ञानपुरिया विधायक विजय मिश्रा वेतन व नीजी कोष से जरूरत पड़ने पर क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहने का दावा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर मीडिया रिपोर्टस प्रकाशित हुई थी, जिसमें जन प्रतिनीधियों ने वार्षिक नीधि का क्षेत्र विकास हेतु समयानुसार सदुपयोग नहीं किया था, उनके खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया था। करीबन ३ करोड़ के आसपास जन प्रतिनीधियों ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्य ना देकर बचाये रखा था। इसी रिपोर्टस में ज्ञानपुर विधायक वार्षिक नीधि की पूर्ण धनराशि क्षेत्र के मुलभूत विकास कार्यों से ज्यादा कैंसर पीड़ितों में वितरित चुके थे। फिलहाल ‘करोना’ जैसी महामारी से को लेकर ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि ”विधायक नीधि का अधिकांश हिस्सा हमनें समयानुसार ज्ञानपुर क्षेत्र में कैंसर से पीड़ितों सहित अन्य मुलभूत विकास कार्यों को पूर्ण करने हेतु शासन से अवमुक्त करवा दिया था। फिलहाल हमारे पास विधायक नीधि शेष नहीं बची है लेकिन यदि उत्तर प्रदेश सरकार का कोई शासनादेश आता है तो आगामी वर्ष की विधायक नीधि से मुख्यमंत्री कोष में समर्पित कर दूंगा। इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्रवासी जानते हैं कि पढ़ाई-दवाई के लक्ष्य में जहां किसी जरूरतमंद की जानकारी हमें मिली है, हमनें तत्परता से सहयोग किया है। हमारे पास भले ही विधायक नीधि शेष नहीं है लेकिन क्षेत्रवासियों से निरंतर अपील कर रहा हूँ कि योगी महराज की तत्परता व अपील का पालन करते हुये संक्रमण से बचने के लिये घर से बाहर ना निकले। समयानुसार क्षेत्रवासियों की सेवा में २४ घंटे उपलब्ध हूँ, जरूरत पड़ने पर वेतन व नीजी कोष से भी जरूरतमंदों की सेवा करने हेतु तैयार हूँ।”

मुख्यमंत्री भी किये हैं मदद – ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा आगे कहते हैं कि विधायक नीधि से लाखों रूपये कैंसर जैसी पीड़ात्मक गंभीर बीमारी में पीड़ितों की मदद की गई है, जिसके बाद नीधि शेष ना बचने पर मुख्यमंत्री कोष से भी लाखों रूपये की मदद समयानुसार करवाई गई है। ‘करोना’ महामारी के संक्रमण से क्षेत्रवासी बचें और जहां क्षेत्रवासी आदेश करेगें आधी रात को भी खड़ा मिलूंगा।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading