सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ शिव की उपासना करना श्रेष्ठ माना गया है, भगवान शंकर बहुत आसान से उपाय से भी प्रसन्न हो जाते हैं। शिव पुराण में उन्हें प्रसन्न करने और उनसे आशीष लेने का सबसे आसान उपाय वर्णित है। इस उपाय के अनुसार आपको सिर्फ और सिर्फ एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान भोले भंडारी को अर्पित करना है। सोमवार को गोधूलि बेला की सांझ में एक घी का दीपक तैयार करें और उसमें एक लौंग का जोड़ा डालें। फिर शिव के किसी भी मंत्र से आराधना करें और भगवान शिव से अपने आर्थिक कष्ट को दूर करने की प्रार्थना करें।
ऐसा किसी भी सोमवार से आरंभ करके 11 सोमवार तक नियमित करें। निश्चित रूप से आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे। भगवान शिव पर गंगा जल चढ़ाएं। अगर कोई शिव मंत्र नहीं आता है तो मात्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का ‘मंत्र जाप’ ही सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली है।
