ब्राह्मण विद्वजनों की यहां सजी खुशमय गोष्ठी, प्रबंधक बोले धन्य हुई ‘सुदामा’ की ‘कुटिया’…

संस्कार-संस्कृति व शिष्टाचार के खुशमय प्रवाह की जिम्मेदारी भी ब्राह्मण समाज पर ही रही है, जिसके लिये सदियों से विभिन्न गोष्ठी चर्चा आयोजन की संस्कृति (प्रथा) रही है। ऐसी ही एक गोष्ठी ‘काशी-प्रयाग मध्य’ के ब्रिटिशकालिन संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक के यहां भी संपन्न हुई, जहां खुशमय माहौल में श्रीकृष्ण-सुदामा सहित कई देवी-देवताओं के वंशज भूमिका में विद्वान ब्रम्हाण जनों ने सम्मान व आभार प्रकट किया। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ०१ दिसंबर (रविवार) को भारतीय संस्कृति एवं साहित्य संस्थान, हवेलिया, प्रतिष्ठानपुर, प्रयागराज की ओर से एक विद्वतगोष्ठी प्राचार्य रमेश त्रिपाठी (बेश) के संस्कृत महाविद्यालय, रोही के आवास प्रतिष्ठानपुर में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजय मिश्र ‘ बनकटा ‘ व ब्रह्मसमाज के अध्यक्ष पं० रमाशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० विजयानंद व ब्राह्मण समाज के सम्मानित गणमान्य सदस्यों के सानिध्य में सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। जिसमें सुचेता कृपलानी सहित महापुरुषों की जयंती पर पावन स्मरण के साथ ब्रह्म समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक प्राचार्य रमेश त्रिपाठी (बेश) के द्वितीय पुत्र सूरज त्रिपाठी (बी टेक टॉपर छात्र) की अमेज़न (Amazon) में सेवा हेतु ₹19 लाख के पैकेज पर चयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

प्रेस विज्ञप्ति sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading