३१०० माताओं-बहनों की ‘कलश यात्रा’ सहभागिता से, यहां शुभारंभित दिव्य ‘अमृतरस’ श्रीराम कथा…

धार्मिक नगरी सूरत में श्रीराम कथा का विशेष महत्व है क्योंकि यहां आयोजकों से ज्यादा क्षेत्रिय माताओं-बहनों में हर्षोल्लास रहता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष भी देखने को मिला, जब श्रीराम कथा शुभारंभ पूर्व दिव्य कलश यात्रा में लगभग 3100 माताएं-बहनें शामिल हुई। यह कलश यात्रा कथा स्थल श्रीराम जानकी मंदिर गोड़ादरा से प्रारंभ होकर लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर आसपास परिक्रमा करते हुये दादा महादेव मंदिर तक गई और वहां से पुन: कथा स्थल पर विश्राम हुई। 3100 श्रीराम भक्त माताओं और बहनों का हुजूम देखने लायक था, सभी आस्थामयी उत्साह से राममय ओतप्रोत थी।                      गौरतलब है कि स्वामी श्रीविनोदानंद सरस्वती महाराज के मुखारविंद से दिनांक 22 दिसंबर 2019 से 01 जनवरी 2020 तक अमृतमयी श्रीराम कथा आयोजित है। श्रीराम कथा शुभारंभ कलश यात्रा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने हिस्सा लिया और स्वामी श्री विनोदानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इतनी बड़ी संख्या में कलश यात्रा के लिए उपस्थित माताओं-बहनों को देखकर विधायक खुशमय हतप्रभ रह गये, जो उनके वक्तव्य में भी झलका। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “मुझे उम्मीद नहीं थी, कि इतनी संख्या में कलश यात्रा निकलेगी। मैं तो सोच रहा था कि 20-21 माताएं व बहनें यात्रा में शामिल होगी। किन्तु आप सब के उत्साह और नारी शक्ती को प्रणाम करता हूँ।”

श्रीराम कथा आयोजन अग्रणी उत्तर भारतीय समाज सेवी “मुन्ना तिवारी” के द्वारा किया गया है। विगत 2 वर्षों से निरंतर हो रही कथा तीसरा वर्ष है किंतु इस कथा के लिए निमंत्रण पत्र या प्रचार पत्र छपवाया नहीं गया है। इस कथा का निमंत्रण सभी मित्रों को रूबरू मिलकर और सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाता है। हजारों की संख्या में यहां श्रीराम भक्तों की टोली व कथा रसिकों का जत्था यहां यूं ही उमड़ पड़ता है।आयोजक मुन्ना तिवारी के अनुसार श्रीराम कथा में हम सभी श्रीराम भक्तों को हर्षोल्लास से हिस्सा लेना चाहिए। श्रीराम का प्रेम और सद्भाव ही सभी को उपस्थित होने के लिए प्रेमातुर कर देता है। ( DK)

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading