हवस मिटा छोड़ गया दरिंदा, ढ़ाई दिन मौत से लड़ी, सीसीटीवी ने खोला ऐ राज….

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां हवस मिटाने के लिये उसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। फिर उसे मरा समझकर छोड़ गया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवती को मरणासन्न हालत में देखा। जहां पर वो बेसुध मिली, वहां दीवार पर खून के छींटे दरिंदगी की कहानी को बयां कर रहे थे।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

गौरतलब है कि आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास एदल नगर में अगरबत्ती फैक्टरी के बरामदे में दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार शाम को 4:45 बजे दम तोड़ दिया। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। वो 66 घंटे तक मौत से जूझती रही। अधिक रक्तस्राव के कारण हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बाद भी पीड़िता बच नहीं सकी। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक सुघड़ सिंह उर्फ सोढ़ा को एटा के जलेसर से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। वो वारदात के बाद से वहीं पर था।

सीसीटीवी में कैद – मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म 21 दिसंबर की रात 12:30 बजे किया गया था। एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला बेलदार सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा उसे लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। दुष्कर्म के बाद वापस आते हुए भी उसकी वीडियो रिकार्डिंग मिली थी।.  धारा ३०२ – पुलिस ने घायल युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया था। एत्माद्दौला थाना के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवती की मौत के बाद केस में हत्या की धारा 302 बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading