कॉलेजी छात्रा का एक साल से पीछा करने वाला युवक अपहरण करके फरार हो गया। मुंबई की कस्तूरबा मार्ग पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर दोनो को सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 9 दिसम्बर को ध्वनि शाह नामक कॉलेज छात्रा ने शाम 5 बजे डांस क्लासेज के लिए अपने घर कार्टर रोड बोरीवली पूर्व से अपनी स्कूटी निकली थी लेकिन देर रात होने के बाद भी ध्वनि घर नही आई और नाहीं उसका फ़ोन चालू था। घर वाले ध्वनि का सभी स्थानों पर खोजबीन किया, जब नही मिली तो घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस वाले आसपास के सीसीटीवी खंगालने लगे। पुलिस के हाथ ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक सीसीटीवी का फुटेज लगा, जिसमें ध्वनि को एक लड़के के साथ हाथापाई करते देखा गया। इसका बाद में लड़का का पहचान अक्षय दुबे नाम से हुआ।
एक साल पीछा किया, फिर ऐसे अपहरण करके फरार हुआ अक्षय…
पहले भी अक्षय गया था जेल
ध्वनि के घर वालों ने बताया कि इसी साल मार्च महीने में अक्षय ने ध्वनि के बिल्डिंग के पास हाथ पकड़ कर धमकी दिया था कि अगर ध्वनि ने उससे शादी नही की तो उसके चेहरे पर एसिड फेंक देगा। उस मामले कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार भी किया था। उल्लेखनीय है कि अक्षय उससे पहले कई महीने से ध्वनि का पीछा करता था और अलग अलग फ़ोन नंबर से कॉल करके जबरन प्यार करने की बात करता था। जिससे परेशान हो कर ध्वनि शाह ने अक्षय पर कांदिवली पुलिस स्टेशन में एनसीआर भी की थी।
ऐसे हुआ अपहरण
पुलिस सूत्रों के अनुसार 9 दिसम्बर को ध्वनि और अक्षय एक सीसीटीवी में मारामारी करते देखा और ध्वनि की स्कूटी उसके बिल्डिंग के पास मिली। पुलिस इसके आधार पर अपहरण का मामला दर्ज करके दोनों की तलाश में जुट गई। छानबीन में पुलिस के पास एक और सीसीटीवी फूटेज हाथ लगा, जोकि दहिसर चेक नाका का हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में ध्वनि को अक्षय के साथ एक बाइक पर जाते देखा गया। इस फुटेज देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। अगर अक्षय जबरदस्ती करता तो ध्वनि उसके पीछे आराम से क्यों बैठी है, क्या अक्षय ने उसे किसी बात पर डरा दिया या ध्वनि आराम से उसके साथ चली गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनो का मोबाइल बंद हैं। जब तक दोनों मिल नही जाए तब तक कुछ भी नतीजे पर नही आ सकते। फिलहाल पुलिस मीरा रोड से लेकर विरार तक के गेस्ट हाउस में भी तलाश कर रही है। इधर ध्वनि के घर वाले सदमे में हैं कि उनके लड़की के साथ क्या हुआ। उसके साथ कुछ बुरा न हो जाए। घरवालों का कहना है कि अक्षय कुछ काम नही करता एक मनचला लड़का हैं, उसके साथ 3 से 4 नशेड़ी दोस्त भी हैं। बता दें कि अक्षय के पिता नागेंद्र दुबे ने दहिसर पुलिस थाने में अक्षय की भी गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया है।



