सिर्फ १४ दिनों में एक रहस्मयी हत्याकांड से पर्दा उठाने में भदोही जनपद पुलिस को कामयाबी मिली है, इतना ही नहीं बल्कि हत्यारे सबूत (कुल्हाड़ी) बरामदगी के साथ सलाखों में पहुंचा दिये गये हैं। भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक थाना ज्ञानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 189 /19 धारा 302 भादवि का अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तगण प्यारे उर्फ बिरजू पुत्र नरोत्तम, गूगई पुत्र स्व. सहदेव, अमरूते पुत्र स्व. सहदेव निवासी को इब्राहिमपुर चकजुड़ावन से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों ने मिलकर रईस पुत्र मुमताज शाह की हत्या १ दिसंबर को थी, मुकदमा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

सोमवार को एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में घटना से जुड़े कई रहस्मयी तथ्यों पर जांच-पड़ताल उपरांत खुलासा किया। पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों के समक्ष बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली ने पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से प्रकरण की छानबीन में लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रईस ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था। सुबह बाजार जाते समय और शाम को लौटने पर वह बस्ती में अपना ठेला लगाकर सब्जी बेचता था। बस्ती की लड़कियां और औरतें सब्जी खरीदने के लिए जातीं तो वह उनका हाथ पकड़ लेता। उनके साथ बदतमीजी भी करता। कई बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं माना तो अपनी इज्जत बचाने के लिए उसकी हत्या करने का मन बनाया और एक दिसंबर की रात में घटना को अंजाम दिया। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी चित्रकूट पुरी, सुधीर मिश्र के साथ जांच टीम के सदस्यों की भी इस दौरान उपस्थित थे।
👉भदोही कंठ (८) योगी महराज..फर्जी आरोप एफआईआर की किसानी करता है ऐ विधायक…


