वो ‘दुल्हन’ बन लेती थी किराये पर कमरा, फिर ‘प्रेमी’ करता था ऐ ‘घिनौना’ काम…

सेंधमारों का एक गैंग कमरा किराए पर लेता था। इसके बाद मकान मालिक के घर में ही सेंध लगाकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है। इनकी पहचान पहाड़गंज के मुल्तानी ढांडा के रहने वाले गगनदीप सिंह (24) और राजस्थान की 24 साल की आशा (बदला नाम) के तौर पर हुई है। इनसे पहाड़गंज थाना इलाके से चुराई गई करीब ढाई लाख रुपये से खरीदी जूलरी और घर के सामान के अलावा 21 हजार रुपये रिकवर किए गए हैं।

डीसीपी (सेंट्रल) मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 21-22 नवंबर की रात को पहाड़गंज की चांदी वाली गली से चोरी की कॉल मिली। पुलिस के पहुंचने पर अनीता देवी ने बताया कि उनके घर से करीब 4.5 लाख रुपये, कुछ जरूरी दस्तावेज, चांदी के सिक्के और मूर्तियां चोरी हुई हैं। किराए पर रह रहे युवक और युवती पर शक जताया, जो फरार थे।

एसएचओ पहाड़गंज सुनील कुमार की अगुवाई में बनी एसआई दीपक कुमार, सुनील त्यागी की टीम ने तफ्तीश की तो गगनदीप और आशा के बारे में पता चला कि ये किराए पर कमरे लेकर वारदात को अंजाम देने का काम करते हैं। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर गगनदीप को यमुनापार के करतार नगर से दबोच लिया। इसकी निशानदेही पर आशा को भी पकड़ लिया गया और रिकवरी भी कर ली गई। पूछताछ में आशा, उसका पति गंगा सागर और गगनदीप तीनों वारदात को अंजाम देते थे। गंगा सागर अभी इस मामले में फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading