यूपी टीईटी परीक्षा स्थगित, साढ़े १६ लाख शिक्षक हैं परीक्षार्थी…

उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल के टीचर्स की नियुक्ति के लिए रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी ) को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर स्थगित किया गया है।

नोटिस जारी – उत्तर प्रदेश राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से 22 दिसंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) स्थगित की जाती है। परीक्षा की नई तिथि की सूचना जल्द से जल्द दी जाएगी।

इस परीक्षा में 16 लाख 58 हजार परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षा की नई तिथि की सूचना जल्द से जल्द दी जाएगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रवेश पत्र 12 दिसंबर से ही डाउनलोड किए जा रहे थे लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading