यह भी पढ़िये 👉नमाज के बाद सड़क पर उतरे उपद्रवी, पुलिस ने पढ़ाया धारा १४४ का पाठ..फिर जूता-चप्पल छोड़ भागे
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में उपद्रव फैलानें वाले जुलूसधारी उपद्रवियों के विरुद्ध भदोही एसपी राम बदन सिंह स्वयं एक्शन में हैं। भदोही जनपद पुलिस ने रातों-रात कोहरे के धूंध व कंपकंपाती ठंड को मात देते हुये 24 उपद्रवियों को सलाखों तक पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि उपद्रवियों ने जमकर पथराव करते हुये शुक्रवार को जहां धारा 144 की धज्जियां उड़ा दी, वहीं पुलिस पर पथराव में 7 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने पूरी रात दबिश देकर 24 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जगजाहिर है कि भदोही शहर में शुक्रवार की दोपहर में नमाज के बाद बड़ी संख्या में भीड़ ने हाथों पर बैनर तख्ती लेकर CAB के विरोध में जुलूस निकाला था। धारा 144 लागू होने के कारण शासन-प्रशासन से भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद व भदोही एसपी राम बदन सिंह ने स्वयं जुलूस का नेतृत्व कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू दिया और शासन-प्रशासन की नहीं सुनी। जिसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े, करीब एक घंटे के बाद हालात काबू में आये थे। फिलहाल स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी भी पुष्टि कर रहे हैं कि जुलूस में शामिल कई उपद्रवी कंपकंपाने वाली रात में ‘रजाई’ ओढ़ घर में सोये थे लेकिन अचानक पुलिस ने दबीश दिया और बचने का कोई रास्ता ना बचता देख ‘कंबल’ ओढ़ उक्त आरोपी चुपचाप पुलिस वैन में बैठ गये।




