दिल्ली फेल – पानी की शुद्धता में मुंबई ने किया टाॅप, २० शहरों की उड़ रही खिल्ली.!

मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी पानी है। प्रदूषित पानी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। देश के प्रमुख शहरों में वहां की नगरपालिकाओं द्वारा सप्लाई किए जानेवाले पानी से मुंबई मनपा द्वारा सप्लाई किए जानेवाले पानी की गुणवत्ता टाॅप पर है।
देश के जिन प्रमुख शहरों में नगरपालिकाओं द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है, उनमें सबसे शुद्ध पानी मुंबई का है। जहां तक राजधानी दिल्ली का सवाल है तो दिल्ली का पानी सबसे प्रदूषित है। केंद्र सरकार ने देश के २१ राज्यों की राजधानी में पीने के पानी की गुणवत्ता के आधार पर रैंकिंग जारी की है। इसी रैंकिंग में मुंबई का पानी सबसे अच्छा और दिल्ली का पानी सबसे खराब पाया गया है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने यह रैंकिंग जारी की। मुंबईकरों के लिए यह गर्व की बात है क्योंकि इस रैंकिंग में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने २१ शहरों में पहला स्थान हासिल किया है। इसका मतलब है कि देश में पीने लायक सबसे शुद्ध पानी मुंबई में है, वहीं लिस्ट में सबसे आखिरी नाम देश की राजधानी दिल्ली का है, यानी यहां का पानी पीने के लिहाज से बिल्कुल खराब है। इस लिस्ट को जारी करते हुए रामविलास पासलान ने कहा, ‘हम किसी को दोष नहीं दे रहे हैं, हमारी कोशिश लोगों को स्वच्छ पानी देने की है। जांच में पता चला कि दिल्ली का पानी पीने लायक नहीं, पीने के पानी को लेकर देशभर से शिकायतें आ रही थीं।’ उन्होंने कहा कि मुंबई का पानी हर मानक पर पास हुआ। हम इस तरह की जांच आगे भी करेंगे।

रैंकिंग के १० मानक
पानी की शुद्धता और गुणवत्ता मापने के लिए १० मानक तय किए गए थे। जैसे पानी में आर्सेनिक जैसे खतरनाक रसायनों की मौजूदगी। इन्हीं १० मानकों की कसौटी पर रैंकिंग तैयार की गई है। यहां बताना उचित है कि रैंकिंग उसी पानी की जारी की जाती है जो इन शहरों में नगर निगम और बाकी माध्यमों से घरों में पाइप के जरिए पहुंचता है।

पानी की रैंकिंग में स्थान…
१. मुंबई
२. हैदराबाद
३. भुवनेश्वर
४. रांची
५. रायपुर
६. अमरावती
७. शिमला
८. चंडीगढ़
९. त्रिवेंद्रम
१०. पटना
११. भोपाल
१२. गुवाहाटी
१३. बंगलुरु
१४. गांधीनगर
१५. लखनऊ
१६ जम्मू
१७. जयपुर
१८. देहरादून
१९. चेन्नई
२०. कोलकाता
२१. दिल्ली

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading