बाला साहेब ठाकरे को आज लाखों शिवसैनिक समर्पित करेंगे श्रद्धासागर, पढ़िये इन मार्गों में फेरबदल…

भूमिपुत्रों में स्वाभिमान की ज्योति जगाने वाले हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे का आज १७ नवंबर को स्मृति दिन (महानिर्वाण दिन) है। महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्थान में उन्होंने हिंदुत्व की अलख जगाई थी। ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ की आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने हिंदुओं में नवचेतना का निर्माण किया। महाराष्ट्र सहित देशभर से हिंदू, शिवसैनिक और शिवसेनाप्रेमियों का अपार श्रद्धासागर आज शिवतीर्थ पर उमड़ेगा।

सह्याद्रि चैनल पर ‘झंझावात’
मुंबई दूरदर्शन केंद्र के सह्याद्रि चैनल पर रविवार १७ नवंबर, २०१९ को दोपहर ३.३० बजे व रात १० बजे वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे का विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम ‘झंझावात’ प्रसारित किया जाएगा। उक्त साक्षात्कार सूत्रसंचालक प्रदीप भिड़े द्वारा किया गया है। उक्त कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग मई २००२ में ‘मातोश्री’ पर की गई थी।

शिवसेना नेता, उपनेता, सांसद, विधायक, जिला संपर्कप्रमुख, महापौर, उपमहापौर, जिला परिषद अध्यक्ष वह मान्यवर व्यक्तियों के लिए स्वतंत्रवीर सावरकर मार्ग पर संयुक्त महाराष्ट्र दालान के समक्ष शिवपुतले के समक्ष प्रवेशद्वार से दर्शन की व्यवस्था की गई है। शिवसैनिक व अन्य सभी के लिए समर्थ व्यायाम मंदिर से दर्शन के लिए लाइन में प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन की लाइन से आकर स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की गई है। शिवाजी पार्क परिसर की सड़कों पर वाहन खड़ी करने की अनुमति नहीं है।
वाहन पार्क करने के लिए रास्ते…
पूरा सेनापति बापट मार्ग, माहिम से दादर, फाइव गार्डन परिसर माटुंगा, दिलीप गुप्ता मार्ग, पांडुरंग नाईक मार्ग जंक्शन, गडकरी चौक से केलुस्कर रोड दक्षिण व उत्तर, दादासाहेब रेगे मार्ग, सेनापति बापट पुतले से गडकरी जंक्शन तक।
वाहन पार्क करने के लिए प्रतिबंधित रास्ते…
एसवीएस रोड (सिद्धिविनायक मंदिर जंक्शन से कपड़ा बाजार जंक्शन), केलुस्कर रोड (दक्षिण) और केलुस्कर (उत्तर), दादर, एमबी राऊत मार्ग, (एसवीएस रोड से एलजे रोड दादर), पांडुरंग नाईक मार्ग (रोड नं ५ जंक्शन से एलजे रोड) दादर, दादासाहेब रेगे मार्ग, (सेनापती बापट पुतला से गडकरी चौक) दादर, दिलीप गुप्ते मार्ग (शिवाजी पार्क गेट क्र. ४ से शीतलादेवी रोड) दादर, एन सी केलकर मार्ग (हनुमान मंदिर से गडकरी चौक) दादर।

जनसागर के व्यवस्थापन के लिए शिवसेना तैयार
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के स्मृतिदिन पर उन्हें आदरांजलि अर्पित करने के लिए १७ नवंबर को देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में जनसागर शिवतीर्थ पर उमड़ता है। इस जनसागर की व्यवस्थापन के लिए शिवसेना पूरी तरह से तैयार है। शिवसैनिक, सामान्य नागरिक और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के मान्यवर शिवसेनाप्रमुख के स्मृतिस्थल के दर्शन लेंगे।
रविवार सुबह ७ बजे से ही शिवसेनाप्रमुख के स्मृतिस्थल पर दर्शन लेने की शुरुआत हो जाएगी। शिवसेनाप्रमुख के स्मृतिस्थल के दर्शन में किसी प्रकार की अड़चन न आए, इसके लिए मुंबई पुलिस की ओर से कुछ सूचना दी गई है। गाड़ियों की पार्विंâग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading