पढ़िये..’बाबा बड़े शिव मंदिर’ पर क्यों जुटे युवा, भदोही से ‘धधकेगा’ ऐ मुद्दा…

भदोही जनपद के गोपीगंज के ‘बाबा बड़े शिव मंदिर’ पर युवा ब्राह्मणों ने रविवार को डेरा जमाया, जहां कई मुद्दे पर चर्चा बैठक आयोजित थी। इस चर्चा सभा का नेतृत्व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी ने किया।

सामाजिक-सास्कृतिक व धार्मिक पथ पर सवर्ण समाज के लिये समर्पित रहने का संकल्प लिया युवाओं नें…

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा (भदोही) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी के नेतृत्व में जिला इकाई की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों के साथ 2020 में जातिगत आरक्षण रिन्यूअल होने के खिलाफ में मोर्चाबंदी करने हेतु सभी लोगों को जागरूक किया गया। सवर्ण समाज से अपील की गई कि आप सब कुछ क्षण निकालकर इस मुहिम जुड़े व युवाओं की सक्रियता हेतु उन्हें प्रोत्साहित करें। सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार एवं सक्रियता और सदस्यता अभियान को जोर पकड़ाने के साथ लगातार ब्राह्मणों पर हो उत्पीड़न की घटनाओं ध्यान रखने हेतु कहा गया। कुछ उत्पीड़न के मामलों में चर्चा करके रणनीति भी बनाई गई। समस्त पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष अखिल तिवारी आनापुर निवासी को जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी ने नियुक्त किया।

प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com दीजिये और हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

इस चर्चा सभा बैठक में राजकुमार दीक्षित,अखिल तिवारी, चंद्रेश तिवारी,पवन दुबे, योगेश तिवारी,प्रकाश शुक्ला,सुनील पांडेय, आदर्श तिवारी,शिवम तिवारी,प्रवीण पांडेय,चंद्रकांत पांडेय,योगेश पांडेय,रवि शंकर, सचिन, अभिषेक, सौरभ, नीरज, राहुल, शिवम, शुभम, आकाश, कृष्ण कुमार, नितिन तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/11/12/भ्रष्टाचारी-की-हूकूमत-share/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading