भदोही कंठ (८) – ‘योगी महराज’..फर्जी आरोप एफआईआर की, ‘किसानी’ करता है ऐ विधायक…

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की फौज में युवाओं की कमी नहीं है भले ही ‘हिंदू युवा वाहिनी’ पर ‘योगी महराज’ की पद गरिमा बतौर अकुंश का पहरा है लेकिन राष्ट्रहित में युवा ‘मोदीजी-योगीजी’ की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के कायल हो गये हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर पार्टी विधायकों सहित अधिकांश सर्वदलीय विधायकों का भी समर्थन ‘योगी महराज’ के पास है। फिर भी भाजपा में आये बसपाई विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा भदोही जनपद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बाहर मुंबई व दिल्ली में बसे युवाओं को भी ‘जन्मभूमि’ में विकास कार्य पूछने पर अपराधी सिद्ध करने में जुटे हैं।

जगजाहिर है कि भदोही जनपद में विकास कार्यों की ठेकेदारी में भ्रष्टाचार व फर्जी आरोपों के साथ FIR करने खेती की जाती है। यह खेती भले ही अधिकांश नेता करते हों लेेकिन क्षेत्रीय चर्चा की टीआरपी में ‘विधायकजी’ इन दिनों टाॅप पर हैं। इस कलयुगी राजनैैतिक धरती को बसपा से आकर भाजपा टिकट पर, भाजपाई कार्यकर्ताओं के संघर्ष पर, चंद वोटों से विधायक बने रविन्द्र नाथ त्रिपाठी खुद निभाते व निभवाते भी है। ‘योगी महराज’ ने भदोही जनपद के विधायकों को ५-५ करोड़ अतिरिक्त ‘त्वरित विकास योजना’ से देकर जनपदीय विकास का सपना देखा, जिसे भदोही जनपद के विधायकों ने ‘टेंडरिंग’ से लेकर ‘विकास कार्य’ तक चकनाचूर कर दिया। बेशर्म वर्तमान भाजपाई विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने तो महारथ ही हांसिल कर ली और भदोही विधान सभा क्षेत्र के ५ करोड़ में से करीबन 4 करोड़ का ठेका घर की कंपनी में लेकर गबन का प्रयास किया। सिर्फ ‘विकास कार्य का स्थल’ पूछने वाले भाजपा समर्थक युवाओं व भ्रष्टाचार मामले को बेनकाब करने वाले कलमकार पर भी एफआईआर करवा दिया, जिसके बाद ‘योगी महराज’ के दरबार से विकास कार्य जांच रिपोर्ट की मांग हुई है व हाईकोर्ट द्वारा याचिका की सुनवाई में विकास कार्यों की फाईल तलब है। टेंडर व कार्य में पारदर्शिता दायर करने वाला युवा भाजपा समर्थक पवन मालवीय भी फर्जी आरोप एफआईआर का शिकार हुआ। उक्त एफआईआर कोई और करता तो ठीक था लेकिन इसे ‘योगीजी-मोदीजी’ सहित ‘शासनिक-प्रशासनिक’ अधिकारियों को गालियां बकने की वायरल रिकार्डिंग से चर्चित दीपक रविन्द्र त्रिपाठी के पिता व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी कंपनी संभालने वाले ठेकेदार चंद्र भूषण त्रिपाठी उर्फ पप्पू के बचाव-समर्थन में चाचा बतौर खुद विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने करवाया। फिलहाल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महोदय ने ‘भ्रष्टाचार की नस्ल’ को पकड़ा और उक्त एफआईआर पर स्टे दिया है। बड़े शर्म की बात है कि खुलेआमं ठेकेदारी करने वाले विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी भाजपा की नीतियों को धत्ता बताकर शासनिक- प्रशासनिक अधिकारियों के सामने सत्ता की धौस चमकाकर जनपदीय भ्रष्टाचार विरोधी युवाओं को अपराधी बनाने पर तुले हैं। बताया जाता है कि पारिवारिक कंपनियों को ठेका दिलवाकर भ्रष्टाचार में डिग्री हासिल कंपनियों में विधायक खुद शेयर होल्डर भी रहे हैं। फिर भी भाजपा व जनतांत्रिक सिद्धांतों पर छोटी सी जानकारी कि उक्त कंपनियों को मिले ठेकों से विकास कार्य कहां-कहां हुआ, जनता के समक्ष रखने को तैयार नहीं है। खैर..’भदोही कंठ’ स्तंभ सत्तादल के अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुद्दे पर तटस्थ है और एक कलमकार सहित ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क के संपादक पर विधायक द्वारा किये फर्जी आरोप एफआईआर से मौन बैठने वाला नहीं है। ‘योगीराज सत्तादल’ को स्तंभकार विश्वस्त सुत्रों व विधायक के करीबी हवाले से मिली खबर पर आगाह करना चाहता हैं। अब ‘ड्राईवर व हरवाह’ के माध्यम से एक युवा बीडीसी आशिष सिंह के परिवार व अन्य भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जुड़े युवाओं पर FIR नहीं बल्कि SC/ST ACT मुकदमा दर्ज करवाने की साजिश विधायक ने स्वयं रचा है।

भदोही कंठ (९) – आखिर अपराध क्या है बीडीसी का.?

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/09/14/भ्रष्टाचार-का-दलदल/

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/09/09/bhadohi-news-भरष्टाचार/

2 thoughts on “भदोही कंठ (८) – ‘योगी महराज’..फर्जी आरोप एफआईआर की, ‘किसानी’ करता है ऐ विधायक…

  1. Bhdohi me Garibo ki Sunai nhi hai A saty hai bhaiyo
    Mai ajj 10 mhine se Jan sunwai ka Porto Bhu mafiya me complen kiya net pe bata rhaa hai Lekh pall puch tach Kar rhaa hai fir fell hojaa ta hai
    Sarkar koi bhi ayegi o apne ley kursi ke ley sochege Garibo ke ley koi nhi sochegaa
    Ek Modi Ji aur yogi Ji Mahan log hai unke akela sochne se kya hogaa
    Jb vidhayk nhi sahi Rhege
    Isley mughe Sarkar pr ajj bhi nhi viswash hai Garibo ka masihaa up me ayegaa

  2. Bhdohi me Garibo ki Sinai nhi hai A saty hai bhaiyo
    Mai ajj 10 mhine se Jan sunwai ka Porto Bhu mafiya me complen kiya net pe bata rhaa hai Lekh pall puch tach Kar rhaa hai fir fell hojaa ta hai
    Sarkar koi bhi ayegi o apne ley kursi ke ley sochege Garibo ke ley koi nhi sochegaa
    Ek Modi Ji aur yogi Ji Mahan log hai unke akela sochne se kya hogaa
    Jb vidhayk nhi sahi Rhege
    Isley mughe Sarkar pr ajj bhi nhi viswash hai Garibo ka masihaa up me ayegaa

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading