‘लोकहित भारती’ में उच्च पदस्थ हैं यूपी-एमपी के ठगहारे, अब पुलिस रही तलाश.!

उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक भवन में दफ्तर खोलकर निवेशकों का रुपया जमा कराने के बाद लोकहित भारती क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के 55 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर भूमिगत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्य प्रबंध अधिकारी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो इस कंपनी का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ साल से लोकहित भारती क्रेडिट को.ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का दफ्तर डिग्री कॉलेज स्थित एक भवन में चल रहा था। पिछले 20 दिन पहले कंपनी दफ्तर बंद करके भाग गई। आरोप है कि कंपनी ने एजेंटों के सहारे सैकड़ों लोगों का 55 करोड़ रुपये जमा कराया। कई निवेशकों का भुगतान भी होना था, लेकिन कंपनी ने भुगतान में टालमटोल किया। कंपनी के भाग जाने के बाद शुक्रवार को उसके एजेंट एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया था, जहां एसपी से मामले की शिकायत की थी। इस पर एसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर दीजिये और हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि बछरावां निवासी पीड़ित दिनेश सिंह की तहरीर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सुभाष नगर निवासी एवं कंपनी के मुख्य प्रबंध अधिकारी संतोषीलाल राठौर, भिंड जिले के चतुर्वेदी नगर निवासी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार करन, नई दिल्ली के पटेल नगर कैंट निवासी एवं कंपनी के अध्यक्ष सैय्यद राशिद हाशमी, फैजाबाद जिले के हलियापुर निवासी क्लर्क चंद्रदीप तिवारी, रायबरेली शहर के इंदिरा नगर निवासी क्लर्क अतुल गुप्ता और शाखा प्रबंधक गोविंद यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

रायबरेली से दीपक उपाध्याय की रिपोर्ट..✍️

पढ़िये विशेष 👉  जिलाध्यक्ष पद लीजिये, विधायकी का समर्थन दीजिये.!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading