पुलिस अधीक्षक की इस ‘जनहित सुचना’ से, विभिन्न थानों में मचा हड़कंप.!

भदोही जनपद पुलिस अधीक्षक बतौर जब से राम बदन सिंह ने चार्ज लिया है, कई बड़े-बड़े विवादित मुद्दों पर अनुभवी निर्णय ले रहे हैं। ‘लाॅन’ की आड़ अवैध शराब के कारोबारियों के अड्डो पर भी उन्होंने ने स्वयं रेकी करके छापा मारकर प्रत्यक्ष प्रमाण भी दिया था। इन दिनों पुलिस-प्रशासन के सुचना विभाग से लेकर थानाध्यक्ष भी एलर्ट हो चुके हैं। फिर भी एक ऐसी जनहितैषी सुचना उन्होंने जारी कर दिया है, जिससे अधीनस्थ विभिन्न थानों में बैठे पथ विहिन कुछ खाकीधारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर दीजिये और हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

गौरतलब है पुलिस थानों से भदोही वासियों का पासपोर्ट से लेकर चरित्र प्रमाण सत्यापन तक कई मामलों से सीधा संपर्क होता है। ऐसे में कहीं-कहीं सेवाभावी डियुटी पर तैनात खाकी वर्दीधारी रिपोर्ट लगाने हेतु ‘मुंसियाना’ वसूलने से बाज नहीं आते हैं बल्कि यूं कहिये कि अधिकांश दस्तावेजी जरूरतमंद कार्य जल्दी हो इसलिये स्वप्रेरित ‘मुंसियाना’ भी देते रहे हैं। कई बार इस लेन-देन से शिक्षित समाज में जहाँ पुलिस की छवि के प्रति गहरा ठेस लगा है, वहीं गरीब तबके के लोग सुविधा शुल्क ना भर पाने की स्थिति थाने का चक्कर कांटने पर मजबूर हो जाते हैं। अब ऐसे मामलों में भदोही पुलिस अधीक्षक ने सीधा संज्ञान लिया है। विगत् दिनों पीआरओ सोशल मीडिया विभाग सहित विभिन्न विभागों के कामकाज में काफी पारदर्शिता व सक्रियता नजर आने पर ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने भदोही जनपद पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह से सीधी प्रतिक्रिया ली थी, जहां उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य सिर्फ सिस्टम के पालन में जन सेवाभावी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर ध्यान देनें का नतीजा है और पुलिस विभाग सदैव सुरक्षा के साथ सेवाभावी पथमय समर्पित है।

भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी नोटिस…

कोई मांगे पैसा तो, हमसे कीजिये संपर्क.!
भदोही जनपद पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा जारी जनहित सुचना में स्पष्ट लिखा है कि यदि कोई खाकीधारी पैसे की मांग करे तो त्वरित उनसे संपर्क किया जाय। यह पहल भदोही जनपद वासियों हेतु जहाँ सेवाभावी भूमिका दर्शा रही है, वहीं सुशासन का भी संदेश दे रही है।

विशेष नजर 👉पिता स्वतंत्रता सेनानी, चाचा से संजय गांधी परास्त..जिलाध्यक्ष की कतार में ऐ काशी की बेटी.!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading