काशी-प्रयाग मध्य के जंगीगंज अंतर्गत एकल अभियान के आयाम ग्राम स्वराज मंच के पदाधिकारियों एवं स्वराज सेनानी की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द कुमार शुक्ल पूर्वी उत्तर प्रदेश महामंत्री ग्राम स्वराज मंच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘महा परिवर्तन रैली’ रामाबाई आंबेडकर पार्क लखनऊ के 17,18 व 19 नवम्बर 2019 को कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरसंघचालक मोहन भागवत एवं मुख्य अतिथि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन होगा। जिसमें मुख्यतः विषय गाँव के विकास में न्यायालय की व्यवस्था के साथ खुले मंच पर जनसमस्या का निवारण किया जाए। यह जानकारी श्री शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि अभियान के भाग प्रशिक्षण प्रमुख रिता देवी, अंचल अभियान प्रमुख ज्योति नारायण, अंचल गतिविधि प्रमुख गेना देवी एवं संच प्रशिक्षण प्रमुख माला दूबे उपस्थित रही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज मिश्र संच अध्यक्ष ने किया। सभी जंगीगंज संच के ग्राम स्वराज सेनानी ने आगामी लखनऊ कार्यक्रम के लिए वाहनों की व्यवस्था हेतु टीम तैयार कर 16 नवम्बर को चलने के लिए दो से तीन हजार ग्राम सेनानी व भदोही अंचल के कार्यकर्ताओं ने सहमति दी।

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/09/14/भ्रष्टाचार-का-दलदल/


