सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी ब्राम्हणों की प्रमुख संस्था कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज मंडल, मुंबई की कल्याण शाखा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवियों ने देश, समाज,एवं राजनीतिक हालातों पर मन को छू लेने वाली अपनी रचनाओं को सुनाकर समां बांधा और उपस्थित गणमान्यों की खूब वाहवाही लूटी।. कल्याण पश्चिम स्थित नूतन विद्यालय के फणसे सभागृह में कान्यकुब्ज मंडल के ट्रस्टी करुणा शंकर शुक्ल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र पवार, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीरजा मिश्रा, आर.डी. शुक्ल, ट्र्स्टी,भू.पू. प्राचार्य,बिरला कालेज रामप्रसाद त्रिवेदी,रेल समाचार के संपादक सुरेश त्रिपाठी एवं सुरेन्द्र शर्मा विशेष रूप उपस्थित थे,मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता यशवंत शुक्ल, संतोष अवस्थी, सत्यनारायण दुबे, विजय शुक्ल, अतुल अवस्थी, गोपाल वाजपेयी, राधेश्याम अवस्थी, हरिकांत शुक्ल के पूर्ण सहयोग सेआयोजन सफल हुआ, आयोजकों द्वारा विधायक नरेंद्र पवार, भाजपा नेत्री नीरजा मिश्रा,पत्रकार अशोक वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव,प्राध्यापक अरुण उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य एवं कवियों का सम्मान किया गया, कविगणों में दिनेश बैसवारी, सत्यदेव विजय,मदन उपाध्याय, पवन तिवारी, योगेश मिश्रा आदि कवियों ने अपने काव्यपाठ से महफिल में शमा बांध दी, विशेष तौर पर उपस्थिति: आमदार श्री नरेन्द्र जी पवार साहेब एवं भा.ज.पा.नेत्री श्रीमती नीरजा मिश्रा जी ने कवियों को प्रोत्साहित किया। न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान
कान्यकुब्ज मंडल – नूतन विद्यालय में कवियों ने बांधी समां, खूब लूटी वाहवाही.!


