जन-जन से सदैव जनसंवाद करने में सफल भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी का नाम महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश एवम् बिहार में सर्वाधिक लोकप्रिय है। इनके माध्यम से कई आम जनमानस की समस्यायें सत्ताशीर्ष नेताओं तक पहुंचती है और त्वरित न्यायप्रिय निस्तारण भी होता है। ऐसे में इनके समर्थक इनका जन्मदिन भी बड़ी शालिनता से मनाते हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा उल्हासनगर ने श्वेता शालनी का जन्मदिन मनाया, जहां मध्यवर्ती अस्पताल में युवा मोर्चा के युवकों के द्वारा रक्तदान किया गया. इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील राणा की अध्यक्षता में उल्हासनगर के कैम्प क्रमांक पांच परिसर में स्थित शासकीय बाल सुधार गृह में अनाथ बच्चों को खाद्य साम्रगी वितरित हुआ और बाद में मध्यवर्ती अस्पताल में थैलेसीमिया के बच्चों के लिये रक्त दान किया और युवाओं को आव्हान किया कि इन बच्चों की मदत करो।
न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान
श्वेता शालिनी की बढ़ती लोकप्रियता, ऐसे मना यहां जन्मदिन.!


