राज्यमंत्री के हाथों तालाब सुशोभीकरण का भूमिपूजन, इन्हें मिली सफलता…

पूर्व स्थायी समिति सभापति रमेश म्हात्रे के प्रयासो को आखिरकार सफलता मिली, जिससे कोपरगांव गांवदेवी मंदिर के सामने के तालाब सुशोभीकरण के कार्य का भूमिपूजन राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण के हाथों संपन्न हुआ।                               डोंबिवली पश्चिम के समीप कोपरगांव के गांवदेवी मंदिर के सामने स्थित तालाब को सुसज्जित करके सुशोभीकरण करने की मांग नागरिकों द्वारा हो रही थी । इसके लिए स्थानीय शिवसेना नगरसेवक व पूर्व स्थायी समिति सभापति रमेश म्हात्रे ने अथक प्रयास किया और स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण से तालाब सुशोभीकरण के लिए निधी की मांग किया। रमेश म्हात्रे की मांग पर राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण ने तालाब सुशोभीकरण के लिए 1 करोड़ की सौगात दिया । इसी पृष्टभूमि पर 10 सितंबर, मंगलवार सुबह तालाब सुशोभीकरण का भूमिपूजन राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया । इस मौके पर पूर्व नगरसेवक संजय पावशे, भाजपा पदाधिकारी शशिकांत कांबले, जलिन्दर पाटिल के साथ भाजपा शिवसेना व अन्य स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। हर साल इस तालाब में गणेशोत्सव के दरम्यान 3/4 हजार गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाता हैं । लेकिन उन मूर्तियों को निकाल लिया जाता हैं , इस साल से मूर्तियां निकालने के बाद पानी एक स्वच्छ किया जाएगा जिससे स्थानीय युवा व बच्चे इस तालाब में स्विमिंग का आनंद ले सकेंगे ऐसा स्थानीय नगरसेवक म्हात्रे ने बताया।

न्यूज ब्यूरो ✒️…सुरेश चौहान

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading