भदोही जनपद के औराई में श्रेयांशी बरनवाल पुत्री संगीत बरनवाल उम्र करीब 07 वर्ष के सुसाइड प्रयास ने आज सनसनी फैला दी है। भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक श्रेयांशी निवासी घोसिया थाना औराई जनपद भदोंहीं जो कि कक्षा 3 में सेन्ट जान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल चकभवरा घोसिया थाना औराई जनपद भदोही में पढ़ती है। उक्त स्कूल नर्सरी से कक्षा 7 तक है। श्रेयांशी बरनवाल अपने भाई श्रेयांस वरनवाल जो कक्षा 1 में पढता है। जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष है । आज दिनांक 9-9-2019 को समय करीब 8-30 बजे श्रेयांशी बरनवाल अपने भाई श्रेयांस बरनवाल के साथ अपने घर से ही मिट्टी का तेल तथा माचिस लेकर स्कूल गयी थी। स्कूल पहूँचने के बाद स्कूल परिसर में बने शौचालय के अन्दर जाकर अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। उसका भाई श्रेयांस भी वहीं मौजूद था। श्रेयांशी के जलने पर उसके चिल्लाने पर स्कूल के लोंगों ने उसे बचाया। मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी है तथा शान्ति व्यवस्था कायम है। श्रेयांशी लगभग 10 प्रतिशत चली है। जिसे इलाज के लिए कबीर चौरा हास्पिटल वाराणसी के वर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज हो रहा है ।मौके पर घटना की जाँच स्थानीय पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी औराई के द्वारा की जा रही है।
✒️…भदोही जनपद
