मुंबई के पूर्वी उपनगर में ‘कर्मभूमि’ रचने-बसने वाले संजीव त्रिपाठी युवापन से ही कई उत्तर भारतीय नेताओं की संस्थाओं का तटस्थ विस्तार करते रहे लेकिन सैकड़ों वार्डों में सक्रिय संस्थाओं के आका भी राजनीति की गोदी में झूल गये। फिर जिसे मानवता के पथ पर चलना होता है वे हार नहीं मानते। ‘सशक्त समाज’ की परिकल्पना को साकार करते जौनपुरिया संजीव त्रिपाठी का परिवार अब अपंग बच्चों की शिक्षा में समर्पित है लेकिन वटवृक्ष यांनि पिता का तनरूपी छांव व ममतामयी माँ की शीतल बयार अब नसीब में नहीं है। ऐसे में फिर जब उनकी याद आती है तो कुछ ना कुछ मानवता पथिक रचनात्मक कार्य कर गुजरते हैं, जिसके माध्यम से सैकड़ों लोगों की सेवा भी हो जाती है और आत्मसंतुष्टि भी। कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्व. भोलानाथ त्रिपाठी व स्व. पुष्पावती त्रिपाठी के स्मरणार्थ मुफ्त आरोग्य चिकित्सा शिविर व् मुफ्त चश्मा वाटप का कार्यक्रम गत् रविवार को घाटकोपर पूर्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पूजा खोत ( बी.डी.एस ), डॉ. सचिन पटेल ( एम बी बी एस / एम डी ), डॉ. शम्पा मिश्रा ( एम बी बी एस / एम. एस ),डॉ. अर्पण धोका ( एम बी बी एस / एम डी ) के मार्गदर्शन मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में लोगो के प्रोत्साहन हेतु प्रेमनाथ दुबे (चाचा), आयोजक व कल्याणी ट्रस्ट के डायरेक्टर संजीव त्रिपाठी, समाजसेवी अजय बागल, अशोक राय, भूपेश गाला, शैलेंद्र त्रिपाठी, रोहित यादव , चंद्रशेखर सिंह, अजय सिंह, प्रमोद दुबे, प्रदीप दुबे, नील त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी व अन्य गणमान्यो ने उपस्तिथि दर्ज कराई, इस कार्यक्रम में सहभागी सभी डॉक्टरों व गणमान्यों का सत्कार यथार्थ गीता , पुश्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल देकर किया गया।
कर्मभूमि – पूर्वजों को यू याद करता है ‘त्रिपाठी परिवार’, पढ़िये..मानवता दर्पण.!


