“श्री क्लिनिक” का उद्घाटन, जानिए मोरेश्वर भोईर ने यह कहा…

कल्याण के पीसवली क्षेत्र में आज “श्री क्लिनिक” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, यहां उद्घाटन का मुख्य कार्य पूर्व उपमहापौर मोरेश्वर भोईर के हाथों संपन्न हुआ. इस समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित महानुभावों सहित भाजपा युवा मोर्चा, कल्याण के अध्यक्ष सतेंद्र दुबे भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डा. योगेश तिवारी द्वारा स्थापित इस क्लिनिक का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है. उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मोरेश्वर भोईर ने डॉ. योगेश तिवारी और उनकी टीम को शुभकामनाएँ दीं और कहा, डॉक्टर वास्तव में भगवान का रूप होते हैं। समाज में उनकी भूमिका अतुलनीय है, क्योंकि वे जीवन बचाने का कार्य करते हैं. आगे श्री भोईर ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में इस तरह की पहल से न केवल लोगों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि समाज में जागरूकता का भी प्रसार होगा।

समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विनोद तिवारी, पैथोलॉजिस्ट मनोज तिवारी, डॉ. प्रदीप तिवारी, संजय तिवारी, अनिल तिवारी, राजपति तिवारी, महेंद्र तिवारी, राजू तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, डॉ. शिवानी तिवारी और राजेश तिवारी शामिल थे. इन सभी ने इस नए क्लिनिक के स्थापना के लिए सराहना की और इसके माध्यम से समाज को दी जाने वाली स्वास्थ सेवाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading