देश के नायक कहे जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘मोदी जन्म सेवा सप्ताह’ के नाम भदोही जनपद में जमकर आयोजन हो रहे हैं, जिसके कारण आखिरकार बुजुर्ग हों या युवा जनसंवाद-जनसंपर्क हेतु जनता के बीच हैं। आजकल युवाओं की टीम काशी-प्रयाग मध्य’ के भदोही जनपद में जनमानस की सेवा में जुड़ती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम दशरथ पुर में ‘मूशहर आवास शिलान्यास’ प्रोग्राम आयोजित था, जहां विधायक विजय मिश्रा, चैयरमैन जिलापंचायत श्रीमती काजल यादव व कार्यक्रम आयोजक गणेश पाल, रजितराम यादव, साहब लाल बिंद, शीतला बिंद, पवन शुक्ला, अजय बिंद, सुशील बिंद, पवन शुक्ला श्रीनिवास चतुर्वेदी के साथ भारी संख्या स्थानीय जनमानस की मौजूदगी रही। देश के सजग प्रहरी, देवदूत हैं ‘मोदीजी’… हैट्रिकपार ज्ञानपुरिया विधायक विजय मिश्रा इन दिनों मोदी-योगी की कार्यशैली से प्रेरित नजर आ रहे हैं। ऐसे में समाज के सबसे गर्भतल में बसे ‘मुशहर समाज’ को समर्पित योजना देने का मुख्य कार्य ‘मोदी जन्म सेवा सप्ताह’ के माध्यम से विशेष तेजी पर है। तहसील ज्ञानपुर के दशरथपुर में १ दर्जन से ज्यादा मुशहर परिवारों के मकान एवम् सुविधाओं का शिलान्यस करते विधायक विजय मिश्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सजग प्रहरी बताते हुये देवदूत की उपाधि देकर गौरवान्वित किया।
सोलर पंम्प से लैश होगा अब गांव… ग्राम दशरथपुर में जब मंच सज गया तो ग्रामीणों की अपेक्षायें जागृत हो गई, जिसे भांपने में माहिर विधायक विजय मिश्रा ने ग्रामवासियों हेतु ३ सम्पर्क मार्ग बनाने और २ वाटर सोलर मोटर पंम्प लगवाने की घोषणा की। इससे स्पष्ट हो चला है कि अब ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश गांव सार्वजनिक सोलर वाटर पंप से लैश नजर आयेगें।
आकर्षण केंद्र – भाजपा से जुड़कर सामाजिक-धार्मिक एवम् प्राकृतिक संरक्षण कार्यों में रचनात्मक कार्य कर रहे विष्णु मिश्रा इन दिनों भदोही जनपद में आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं। जहां १ लाख फलदार पौधों का ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुखों के साथ क्षेत्रीय जनता की देख रेख में पौधारोपण करीबन धरातल पर सफलता के करीब है, वहीं ‘मोदी जन्म सेवा सप्ताह’ में युवा भाजपाई विष्णु मिश्रा हजारों की भीड़ में भी फल बाटकर ‘मोदी जन्मसेवा सप्ताह’ में भाग लिया। दशरथ पूर गांव से पूर्व मौरामशाला में प्रधान जगदम्बा शुक्ला द्वारा आयोजित प्रोग्राम में भी विष्णु मिश्रा ने जहां जिला पंचायत चैयरमैन काजल यादव के साथ फल एवम् साड़ियां बांटा, वहीं बतौर युवा भााजपा ईआकर्षण केन्द्र में रहें। भदोही ब्यूरो की न्यूज..✍️
https://sashaktsamaaj.com/2019/09/14/भ्रष्टाचार-का-दलदल/
