मातृभूमि मंथन (०७) – ‘त्वरित विकास योजना’ की ‘धनराशि’ पर ‘घपलेबाजी’ का चक्रव्यूह.!

 राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जहां भदोही जनपद विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया, वहीं भ्रष्टाचार की गहरी पैठ ने उनकी विकासशील योजना पर पानी फेरनें में कोताही नहीं बरती। इन दिनों भदोही विधान सभा क्षेत्र के ५ करोड़ी विकास कार्यों को लेकर जहां आश्चर्यजनक तथ्य सामने आ रहे हैं, वहीं भ्रष्टाचार के आरोप से लथपथ उक्त टेंडरिग फाईल को हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने भी तलब किया है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत प्रस्ताव कार्य धनराशि अनुमोदन राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया है, जिसके तहत औराई एवम् भदोही विधान सभा क्षेत्र का ५-५ करोड़ आवंटित भी हो गया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने जहां ३-४ किलोमीटर लंबे जोड़ रास्तों की बुनियाद रखकर कई बस्तियों को जोड़ने का प्रयास किया, वहीं भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने अधिकाशं छोटी-मोटी गलियों में ‘इंटरलाकिंग’ का प्रस्ताव अनुमोदन करवाया। राजनैतिक सुत्रों की मानें तो इन्हीं छोटी-मोटी गलियों की ‘इंटरलाकिंग’ में ही भ्रष्टाचार की जड़ छिपी है। बताया जा रहा है कि जिन गलियों का विकास ग्राम प्रधान नीधि से एवम् विधायक नीधि से संभव है, उसी पर ‘त्वरित विकास योजना’ की विशेष धनराशि को खर्च करने की योजना दर्शाई गई। इससे विधान सभा क्षेत्र में नये बुनियादी मार्गो का अवतरण नहीं हो पाया। इतना ही नहीं बल्कि ‘त्वरित विकास योजना’ की धनराशि पर घपलेबाजी का चक्रव्यूह भी रचा गया है, जिसके कारण विशेष उच्चस्तरीय जांच हेतु जहां मामला हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश के पटल पर है, स्थानीय भाजपा नेताओं ने आंतरिक रूप से लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दरबार तक शिकायत दर्ज करवाई है।
पुराने कार्यों पर नई ‘घपलेबाजी’….
भदोही जनपद के एक शासनिक अधिकारी ने अनौपचारिक रूप से ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को बताया कि ‘त्वरित विकास योजना’ के कई कार्यों की अभी ‘बांडिग’ नहीं हो पाई है। ऐसे में विकास कार्य पूर्ण होने का दावा नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ पुराने ‘इंटरलाकिंग’ कार्यों पर जल्द ‘बांडिग’ का प्रयास विधायक की पारिवारिक ठेका कंपनी के संचालक कर रहे हैं। यदि ऐसे में ईआरएस विभाग के अभियंता एवम् संबंधित विभाग ने धनराशि की लालच में ‘बांडिग’ करके ‘वर्क आर्डर’ जारी किया तो उच्च स्तरीय जांच में नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

आगामी भाग में…
मातृभूमि मंथन (०८)– ग्राम प्रधान, ब्लाक, विधायक नीधि, पुर्वाचल नीधि, त्वरित विकास योजना के साथ कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी एवम् निर्माण कार्य सामग्री सप्लायर का पारिवारिक गठजोड़…

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/08/06/1-69/

 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading