Headlines

घर-घर झोली फैलायेगा करोड़पति नगरसेवक, जन्मदिन पर अनोखा संकल्प.!

सुनील तिवारी

सातारा, कोल्हापुर सहित महाराष्ट्र के आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ पीड़ितों के लिए मुंबई उपनगर के घाटकोपर पूर्व विभाग के एक नगर सेवक पराग शाह ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस विपदा से निपटने के लिए नगर सेवक पराग शाह खुलकर कदम बढ़ा रहे हैं, जिनके साथ मुम्बई के 9 समाज सेवी संस्थाए भी हिस्सा ले रही रही है। इन संस्थाओं में रोटरी क्लब, लायंस क्लब, पारस धाम, ब्राह्मण समाजवादी, अर्हम युवा ग्रुप, रोतारते क्लब, लियो क्लब, स्थानक वासी जैन संघ, जैन जगृति सेंटर, घाटकोपर विकास मंच जैसी कई कर्मठ का समावेश है।
खबर के अनुसार गुरुवार को सर्वोच्च अमीर नगरसेवक पराग शाह का जन्मदिन है, जिन्होंने अपना जन्मदिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु समर्पित करने का निर्णय लिया है। घाटकोपर पूर्व के विक्रांत सर्किल से पूरे घाटकोपर पूर्व इलाके में दर्जनों के तादात में गाड़िया घर घर जाकर लोगो से सहायता सामग्री जमा करेंगी।
आपको बतादें कि पराग शाह का जन्मदिन स्वन्त्रता दिवस के एक दिन बाद होने के कारण हर साल बड़े धूमधाम से कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाता रहा है लेकिन इस साल महाराष्ट्र के सातारा, और कोल्हापुर में आयीभीषण बाढ़ में हजारो लोग प्रभावित हुए हैं, इसके चलते इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नही मनाने का फैसला किया। पराग शाह ने बताया कि इस साल सातारा और कोल्हापुर भीषण बाढ़ की चपेट में आने से जान माल का नुकसान हुआ है।
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। शाह ने आगे कहा कि सभी घाटकोपर के लोगो से मैं अपील करता हूं कि जिससे जो भी मदद हो सके करें। 15 अगस्त को सुबह से गाड़िया विक्रांत सर्किल से शुरू हो कर घाटकोपर पूर्व में सभी एरिया में सहायता सामग्री जमा करने के लिए घूमेंगी। जितना भी सहायता सामग्री जमा होगी सभी मुख्यमंत्री सहायता केंद्र में जमा किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि पराग शाह मुंबई के सबसे अमीर नगर सेवक के रूप में पहचाने जाते हैं। जैसे ही लोगो को पता चला कि पराग शाह अपने जन्मदिन के अवसर पर बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए खुद घर-घर जाकर सहायता सामग्री जमा करने वाले हैं। घाटकोपर के लोगो में चर्चा के विषय बने हुए हैं और कयास लगाया जा रहा कि बड़े संख्या में लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले हैं।
घाटकोपर विकास मंच के अध्यक्ष एवम् स्थानीय समाज सेवक सुशील गुप्ता ने बताया कि पराग शाह घाटकोपर के लोगो के लिए हमेशा मददगार रहे हैं। जब घाटकोपर के लोगो को पता चला कि पराग शाह अपने जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए लोगो से अपील किये है तो लोगो में भी भावात्मक उत्साह हैं और उम्मीद हैं कि बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर सहायता सामग्री दान करेंगे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading