धोखादायक बिल्डिंग्स के विषय में उल्लासनगर में एक समिति ने कल्याण लोकसभा के खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे से मुलाकात कर निवेदन देते हुये धोखादायक इमारतो के कारण बेघर हुए परिवारों का फिर से पुनर्वसन व सहायता की मांग की।
बेघर हुए लोगो को लेकर समिति द्वारा दिये गए निवेदन पत्र में…
१)नए डीवीआर रूल्स को जल्द से जल्द उल्हासनगर में लागू किये जाये
(२)रेगुलेशन एक्ट 2006 में इमारतो पर
लगाए रेगुलराइज करने के लिए पेनल्टी की रकम को कम करके 20/रु प्रति स्कोर फुट करने की मांग की है.
(३) रेगुलेशन स्कीम मैं 4 एफएसआई उल्हासनगर में लागू करने।
(४) ट्रांजिट कैम्प जल्द से जल्द बनाना चाहिए।(५)मालीकाना हक़(CD)हर शहरवासियों को मिलना चाहिए।
(६)वन विंडो सिस्टम लागु करना चाहिए।और देसिगंटेड ऑटोरिटी कलेक्टर के बजाय SDO होना चाहिए।
(7)डोंगरी के तर्ज पे बेघर हुए लोगो को 2 साल का किराया देना चाहिए की मांग
सांसद श्रीकांत शिंदे ने दिया आश्वासन… महाराष्ट्र राज्य केबिनेट मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा : डॉ श्रीकांत शिंदे
इस दौरान शिवसेना शहर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, विरोधी पक्ष नेता धनंजय बोडारे, अरुण आशान, श्रीमती काजल मूलचंदानी, यादव, परमानन्द गेरेजा, निखिल गोले, आशीष यादव, शशिकांत दायमा, मोती लुधवानी, हरिगुन आहूजा, श्री दीपक खत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


