राज्य के महसूल मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को वाशी में 285 गालों वाले अतिरिक्त सब्जी मार्केट का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा विधायक मन्दा म्हात्रे, मथाड़ी नेता नरेंद्र पाटिल, एपीएमसी आयुक्त एस के सोनी समेत कई बड़े नेता, व्यापारी और कामगार मौजूद थे। महसूल मंत्री ने विश्वास जताया कि अतिरिक्त मार्केट किसान और व्यापारी दोनों के लिए उपयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कृषि उत्पादों को सीधे बाजार में बेचने का अवसर देकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती है। एक सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार एपीएमसी को इंटरनेशनल मार्केट बनाना चाहती है लेकिन उसकी राह में अंग्रेजों के जमाने के कानून बड़ी बाधा हैं। विधायक और व्यापारियों से प्रपोजल बनाने आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए नया रास्ता निकालना चाहती है। फिलहाल लम्बे इंतजार के बाद 285 गालों का शुभारंभ तो हो गया है लेकिन बिल्डिंग जर्जर होने पर गालाधारकों ने चिंता जताई और मरम्मत की मांग की है ।. NEWS BY – प्रमोद कुमार


