भगवा रंग अल्लाह की देन है….

यूपी में योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि अगर मदरसों के मौलाना और छात्र भगवा वस्त्र धारण करने लगें तो उनकी जिंदगी में उजाला आ जाएगा. उन्होंने कहा कि भगवा योगी जी का बनाया रंग नहीं, बल्कि अल्लाह की देन है। ‘खुदा की कसम मैं चाहता हूं कि मौलाना लोग जाएं और अच्छे-अच्छे, बड़े-बड़े अपने आलिमों से मिलें और उनसे पूछें कि भगवा जो है, वह प्रकाश का प्रतीक है. अगर वह भगवे में चले जाएं तो मुझे लगता है कि उनकी जिंदगी में उजाला आ जाएगा।

खैर..योगी सरकार अब मदरसों के छात्रों को भी सम्मानित करेगी। उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने टि्वटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इसमें दावा किया गया है मदरसे के टापर्स छात्रों को सरकार की तरफ से पांच-पांच हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। ट्वीट में लिखा है, ‘मदरसों के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्‍कृत करेगी भाजपा सरकार।टॉपर छात्रों को 5-5 हजार रुपये ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे।लखनऊ में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading