प्रमोद कुमार..✒️नवी मुम्बई :-
नवी मुंबई के तुर्भे स्टोर में रसायन के खाली ड्रम में बिषैली हवा की वजह से कई नागरिक इसकी चपेट में आ गये, जिसकी वजह से लोगो को चक्कर और उल्टियां होने लगी।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में अवैध गोदाम की भरमार है और यहाँ काम करने वाले ज्यादातर मजदूर उत्तरप्रदेश के है। यही के नागरिको का कहना था कि मजदूर फेफड़े की बीमारी से चल बसे, यहाँ आस पास रहने वाले लोगो को खतरनाक रसायन की बदबू सूंघने मिलती है, जिसका सुध लेने वाला कोई नही है। आज जब यह रसायन कि बदबू फैली तो कई लोगो की हालत खराब हुई और यह खबर जंगल आग की तरह फैली तब जाकर दमकल कर्मी पहुचे। आप को बता दे कि तुर्भे स्टोर के नागरिक तुर्भे एमआईडीसी पुलिस थाने पंहुचे जिसके बाद उनको समझा बुझाकर घर भेज दिया गया कि उचित कार्यवाही की जायेगी। यह होगा या नही कल साफ होगा। गैस रिसाव में किसी के जान पर नही आयी , पर सच भी यही है अवैध कारोबार तब बंद होगा, जब तक कुछ गरीबो की जान की कुर्बानी नही होगी। फिलहाल हालात काबू में है
पुलिस खाना पूर्ति कर फ़ाइल समेट चुकी है ।


