प्रमोद कुमार..✒️ठाणे :
ठाणे में एक इमारत की छठी मंजिल से कुदकर 22 वर्षीय युवती ने असफल आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि भिवंडी के शांतिनगर पुलिस थाने में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास जाधव ने अपनी सूझबूझ से उसे इमारत से कुदने से बचा लिया। इस घटनाक्रम में घायल हुई युवती को ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए मुंबई के जेजे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुुलिस का कहना है कि युवती मानसिक तौर पर बिमार है और उसका उपचार चल रहा है। वह घुमते हुए ठाणे में आई थी और इमारत की छठी मंजिल पर चढ़ गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय ठाणे नगर पुलिस थाने को लोगों ने सूचना दी कि कोर्ट नाका परिसर में स्थित पुलिस स्कूल के निकट 13 मंजिली भास्कर बिल्डिंग की छठी मंजिल पर चढ़कर एक युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन के कर्मचारी, दमकल जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच युवती को बचाने का प्रयास करने लगी। हालांकि युवती छठी मंजिल पर बैठे हुए थी। इसके साथ ही उसने खुद को घायल भी कर लिया था। काफी देर तक बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी तरह की सफलता बचाव टीम को नहीं मिल रही थी। हालांकि टीम ने युवती को बातों में उलझाए रखा और इसी बीच भिवंडी के शांतिनगर पुलिस थाने में कार्यरत सहायक पुलिस विश्वास जाधव सादे वर्दी में इमारत की छठी मंजिल पर पहुंच गए और अपनी जान की परवाह किए बिना ही बड़ी ही सावधानी से युवती को बचा लिया। इसके बाद युवती को गंभीर स्थिति में ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी स्थिति को देखते हुए मुंबई के जेजे अस्पतला में रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक युवती के शरीर में बड़ी संख्या में कांच के बारिक टूकड़े धंस गए है। उसकी हालत को देखते हुए उसे मुंबई के अस्पताल में भेजा गया है। ठाणे नगर पुलिस के मुताबिक कल्याण के आंबिवली निवासी युवती की पहचान प्रीती त्रिदेव केणे (22) के रुप में हुआ है और वह शादीशुदा है। पुलिस के मुताबिक युवती मानसिक तौर पर बिमार है। वहीं कहा जा रहा है कि बुधवार को वह ठाणे ग्रामिण पुलिस अधिक्षक कार्यालय के प्रवेश द्वार तक आई थी। वहां तैनात पुलिस वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवती ने कांच के टूकड़े से अपने पेट पर वार कर चिल्लाने लगी थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का भरकस प्रयास किया। उस समय युवती ने कहा कि उसके सास-ससूर पति से मिलने नहीं दे रहे है। उसने पति, सास और ससूर के खिलाफ कल्याण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उनपर कार्रवाई की मांग कर रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे छूट्टी दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि उसके पति का पहले ही एक शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


