स्कोडा चालक शिकंजे में, आधा दर्जन को रौंदा और दो की दर्दनाक मौत

प्रमोद कुमार :-नवी मुंबई 

तेज रफ्तार स्कोडा कार ने रविवार को 7 लोगों को रौंद डाला, जिसमें एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत के साथ 5 गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद फरार हुए कार के 75 वर्षीय ड्राइवर को मंगलवार की शाम कामोठे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक हरविंद्र मठारू को पनवेल के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक कार से बाहर गिर गया था, जहां गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस की खोजबीन टीम को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार कोर्ट में पेश किया जायेगा। चालक के ब्लड सेम्पल लिया गया है, जिसकी जांच कर पता किया जा रहा है कि चालक नशे में था या नहीं। घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास की कामोठे इलाके के सेक्टर-6 की है। यहां के रयत स्कूल के सामने एक स्कोडा कार तेज गति से आई और सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। कार इतनी तेज गति से आई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। 7 लोगों को रौंदने के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया था। कार ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। फिर 5 अन्य लोग जो सड़क से गुजर रहे थे उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे 8 साल के सार्थक चोपड़े और 32 साल के वैभव गुरव की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading