सोशल मीडिया – नागरिकों की शिकायत व समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा…

प्रमोद कुमार..✒️ठाणे:-

पहले किसी भी समस्या के समाधान के लिए नागरिकों को प्रशासन के साथ पत्र व्यवहार करना पड़ता था। लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण ऐसी समस्याओं के समाधान का त्वरित मार्ग प्रशस्त हुआ है। इन बातों का जिक्र करते हुए युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने ठाणे मनपा मुख्यालय में कहा कि मनपा के ट्विटर एकाउंट या एप्प के माध्यम से सामान्य नागरिकों की शिकायत व समस्याओं का समाधान शीघ्र हो पाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार को ठाणे मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में ठाणे मनपा के ट्विटर पेज का शुभारंभ आदित्य ठाकरे के हाथों किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मिनाक्षी शिंदे ने की। कार्यक्रम के दौरान ठाणे के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, विधायकर प्रताप सरनाईक, रविंद्र फाटक, सभागृह नेते नरेश म्ह्मस्के, राम रेपाळे, भाजपाचे गटनेता नारायण पवार, महापालिका आयुक्त संजीव जायसवाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कहा कि मुंबई मनपा में भी इसी तर्ज पर पेज तैयार किया गया था। एक महीने के भीतर ही पेज को आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी समस्या को लेकर नागरिकों को नगरसेवकों तथा मनपा अधिकारियों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। इस पेज के कारण स्थानीय प्रभाग कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। ट्विटर पेज हैंडल कर अपनी समस्या से मनपा प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे प्रदेश में करने की आवश्यकता है। और वे इसके लिए संकल्पबद्ध हैं। इसी दौरान पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि सामान्य नागरिक समस्याओं के समाधान का दायित्व मनपा प्रशासन और नगरसेवकों का है। सोशल मीडिया एक प्रभावशाली माध्यम साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading