मौसम का बिगड़ा मिजाज, करीबन ५०० परिवार यहां संकटमयी क्षण में.!

संवाददाता , नई मुंबई

मौसम के बिगड़े मिजाज ने पनवेल में परेशानी खड़ी कर दी है। चार दिनों से जारी बारिश की वजह से पनवेल के उमरोली गांव पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां के ग्रामीण अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं तो पिछले चार दिनों से कामकाजी महिलाएं और पुरुष जो उमरोली गांव से निकलकर काम पर गए थे, वे भी अपने घरों को नहीं लौट पाए हैं। उन्हें अपने मित्रों और रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी है।पनवेल में हो रही तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां के उमरोली गांव में रहनेवाले ५०० परिवार बंधक बन गए हैं। भारी बारिश से बाढ़ जैसी परिस्थिति के कारण इस गांव का संपर्क कट गया है।पनवेल के उमरोली गांव में चारों तरफ पानी ही पानी है। इस गांव में ५०० परिवार रहते हैं। इस गांव के लोग हर साल बारिश के मौसम में इसी तरह बारिश का प्रकोप झेलते हैं। जिसकी वजह यह है के इस गांव को शहर से जोड़नेवाला एक ही मार्ग है जो भारी बारिश की वजह से बाढ़ के पानी में डूब जाता है, जिसके बाद गांव के लोगों की आवाजाही थम जाती है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading