असली-नकली या अवैध, पुलिसिया कैद में करोड़ो की दारू.!

प्रमोद कुमार..✒️

नवी मुंबई – शराब मंडी पर भले ही पुलिसिया शिकंजा सदैव रहता है लेकिन दो नंबरी व्यापारियों से जुड़े इस कारोबार में माफियाओं की पैठ से इंकार नहीं किया जा सकता है। खैर..करोड़ों की खेप बरामद करके नवी मुंबई पुलिस ने पहरा लगाने में कामयाबी हासिल की है।
गौरतलब है कि नवी मुंबई के तुर्भे पुलिस को सूत्रों द्वारा यह जानकारी मिली के दूसरे स्टेट की दारू शहर में खुले बाजार बेचने हेतु लायी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने समय न गवाते हुये दविश देकर लगभग एक करोड़ से ज्यादा की शराब जप्त करने में कामयाबी हासिल किया है।जानकारी के मुताबिक दो लोगो को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे यह जानकारी ली जा रही है कि आखिरकार इस शराब के गोरखधंधे में और कितने ब्यक्ति शामिल है। बता दें कि यह शराब हरियाणा में बनायी गयी है। फिलहाल देखना होगा कि पुलिसिया जांच में अन्य कितने ब्यक्ति गिरफ्त में पहुचते हैं, जहां नजरे इस पर भी टिकी है कि शराब माफियाओं के किसी रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। अब यह तो जांच रिपोर्ट में सामने आयेगा कि यह शराब असली-नकली या अवैध है।

 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading