Headlines

अंध भक्तों’ का सपना साकार, ‘मोदी मंदिर’ में रोज कीजिये आरती…

देश में नरेंद्र मोदी के समर्थकों को ‘अंधभक्त’ कहा जाता है लेकिन अब उनका भी सपना साकार हो चुका है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य कृषक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर तमिलनाडु के एक किसान ने अपनी जमीन में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है। इसमें रोजाना आरती होती है।
प्रेट्र के मुताबिक तिरुचिरापल्ली से करीब 63 किलोमीटर दूर इराकुडी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान पी. शंकर द्वारा बनवाए गए इस मंदिर का उद्घाटन पिछले ही सप्ताह हुआ है। आठ वर्गफीट के इस मंदिर में टाइल्स लगी हुई हैं और लोगों के स्वागत के लिए पारंपरिक कोलम (रंगोली) भी बनाई गई है। इसके निर्माण पर करीब 1.2 लाख रुपये की लागत आई है।
स्टाइल का ध्यान – पीएम मोदी की प्रतिमा के निर्माण में उनकी स्टाइल का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रतिमा में मोदी के पसंदीदा स्टाइल का चश्मा, सफेद बाल व दाढ़ी का पूरा खयाल रखा गया है। तिलकधारी इस मूर्ति के कुर्ते का रंग गुलाबी है और उसे ब्ल्यू रंग का शॉल ओढ़ाया गया है। मूर्ति के दोनों तरफ परंपरागत दीये जलाए गए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading