जीप, बाईक व हेलमेट के साथ उपद्रवियों की पीटाई में टूटे, १० डंडों के धनराशि की वसूली…

??? ?? ??????????? '????? ???? ?????' ?? ????? EMAIL ??????, 9892746387 ?? ?????? ?? ?? ???? ???...

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से की जाएगी। रामपुर में प्रशासन ने हेलमेट, लाठी, जीप, बाइक और रबर बुलेट जैसी चीजों को हुए नुकसान का पैसा वसूलने के लिए 28 लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस के मुताबिक, 14.86 लाख रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें फेरीवाले और मजदूर भी शामिल हैं। उधर, अलीगढ़ में कैंडल मार्च निकालने वाले400 लोगों के खिलाफधारा 144 तोड़ने का मामलादर्ज किया गया।

इस नुकसान की भरपाई हेतु धनराशि की होनी है वसूली…

प्रशासन ने नोटिस में कहा कि उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए टियर गैस शेल, रबर बुलेट, प्लास्टिक पैलेट्स आदि की फायरिंग की गई, इससे राजकोष पर अनावश्यक बोझ पड़ा। 21 और 22 दिसंबर को हिंसक घटनाओं की वजह से व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। इससे व्यवसायियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। प्रदर्शनकारी अस्पताल भी गए और वहां भी तोड़फोड़ की। लखनऊ में भी हिंसक प्रदर्शन के दौरान100 से अधिक लोगों को संपत्ति नुकसान पहुंचाने के मामले मेंनोटिस जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनकी संपत्ति जब्त कर क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading