पिलखुना-रोही में सन्नाटा – बिन हेलमेट स्पीड से, थम गई जिंदगी की धड़कन…

काशी प्रयाग मध्य के मतेथू बाजार के समीप शुक्रवार को दिल दहला वाली दुर्घटना हुई, बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि यदि हेलमेट के साथ स्पीड कंट्रोल होता तो शायद जिंदगी की धड़कन नहीं थमती।

मिली जानकारी मुताबिक काशी-प्रयाग मध्य के भदोही जनपद अंतर्गत ऊंज थाना क्षेत्र के पिलखुना-रोही निवासी लवकुश (22) पुत्र कन्हैयालाल बाइक पर सवार होकर गांव के ही अपने 24 वर्षीय साथी के साथ जा रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। मतेथू बाईपास मार्ग के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस के साथ पुलिस पहुंचकर दोनों को अस्पताल ले जा ही रही थी कि उसके दूसरे साथी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक लवकुश की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हो सकी। उसके दूसरे मृतक साथी की शिनाख्त पुलिस ने बड़ी मश्कत के बाद अरविंद के रूप में किया। दोनों शवों को पुलिस कब्जे ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखुना-रोही गांव व आसपास दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही सन्नाटा पसर गया। जहाँ मृतक युवाओं का परिवार रोते – बिलखते शव लेने रवाना हुआ। स्थानीय ग्रामवासी दूसरे साथी की शिनाख्त राम लखन पुत्र शिव शंकर बिंद बतौर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading