Headlines

‘नमाज’ के बाद – सड़क पर उतरे उपद्रवी, पुलिस ने पढ़ाया धारा १४४ का पाठ..फिर जूता-चप्पल छोड़ भागे

उत्तर प्रदेश के भदोही शहर कोतवाली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में लोग नागरिकता बिल के खिलाफ़ सड़क पर उतरे। पुलिस ने जब उन्हें प्रदर्शन के लिए रोकने की कोशिश की तो पथराव किया। जिसके बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी प्रयोग किया। जिस दौरान यह घटना हुई उस समय वहां जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरबी सिंह स्वयं उपस्थित थे।

पहले जिद्द पर अड़े थे और फिर भाग खड़े हुये..

पुलिस अधीक्षक आरबी सिंह ने बताया है कि भदोही कस्बे में शुक्रवार की दोपहर नमाज अता करने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोग सड़क पर जमा होने लगे। वह जुलूस निकालना चाहते थे। लेकिन प्रदेश भर में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दिया। पुलिस उपद्रवियों से कहती रहीं कि अगर आप ज्ञापन देना चाहते हैं तो दे सकते हैं, लेकिन प्रदर्शन पर अड़े लोग नहीं माने और पुलिस का घेरा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी शुरु कर दिया। जिसके बाद स्थिति बिगड़ती देख लाठीचार्ज किया। इसके बाद पूरे शहर में दंगा भड़के की अफवाह फैल गई। पिरखांपुर , स्टेशन रोड , कोतवाली इलाके में स्थिति बिगड़ गई। शहर की दुकानों के शटर गिर गए। बाहर से आए लोग शहर से निकले लगे। लेकिन पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर के चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात है। किसी को भी कानून – व्यवस्था हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों ने कानून – व्यवस्था को हाथ में लेने का काम किया हैं पुलिस उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करेगी। लेकिन पहली प्राथमिकता कानून- व्यवस्था बनाए रखने की है।

मुंबई के दैनिक अखबारों में भी सुर्खियां…

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हालात को पहले ही भांप लिया था। जिसकी वजह से नमाज के दौरान दोनों अधिकारी मौजूद थे और लोगों से अमन- चैन की बात कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई वहां आलाधिकारी मौजूद थे। यही वजह रहीं कि हालत पर पुलिस ने शीघ्र नियंत्रण कर लिया, वरना हालात बेहद बुरे होते। दोनों अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम रहीं है। जिसकी वजह से शहर जलने से बच गया।जिले भर में कुछ निजी कम्पनियों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थीं। लोगों मोबाइल पर सम्बन्धित कम्पनियों का संदेश भी प्रसारित किया गया कि गवर्नमेंट के आदेश के बाद आपकी इंटरनेट सेवा बंद की गई है। हालांकि कुछ की सेवाएं चालू रहीं। इस सम्बन्ध में जब पुलिस अधीक्षक भदोही आरबी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बात से इनकार किया। उन्होंने कहां कि यह कम्पनियों का निजी मामला होगा। इस तरह की कोई बात नहीं हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading